{"_id":"61dbee6ec823a8227f11f43b","slug":"jhansi-death-of-a-farmer-on-the-farm-created-a-ruckus-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: खेत पर किसान की मौत से गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: खेत पर किसान की मौत से गांव में मचा कोहराम
Mon, 10 Jan 2022 01:59 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:59 PM IST
सार
बुंदेलखंड के कई गांव इस समय बारिश और ठंड की मार झेल रहे हैं और इससे किसानों की मुसीबतें काफी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
फसल देखते किसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महरौनी में कुदरत के कहर से किसानों की फसलें पहले ही बर्बाद हो रही थी कि इसका सदमा भी अन्नदाता सहन नहीं कर पा रहा है। सोमवार की सुबह गांव वालों ने देखा कि खेत में किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। और जब पास जाकर देखा तो पता चला कि यह सुखसिंह पुत्र शिवलाल पटेल उम्र 32 बर्ष निवासी ग्राम चौकी है।
सुख सिंह रविवार को दिन में अपने खेत में गेहूं की फसल में भरे पानी को निकालने आया था। तत्काल महरौनी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुंदेलखंड के कई गांव इस समय प्राकृतिक आपदा झेल रहे हैं, किसानों की मेहनत और लागत पर चंद मिनटों में पानी फिर गया है। ओलावृष्टि से झांसी, ललितपुर के डेढ़ सौ से अधिक गांवों में रबी की फसल बुरी तरह से बर्बाद हो गई। इससे किसानों में हाहाकार की स्थिति पैदा हो गई। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि अब वो क्या करें।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर ललितपुर में बारिश की वजह से एक मकान ढह गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई। दैवी आपदा से किसानों को हुए नुकसान का प्रशासन ने आकलन शुरू कर दिया है। सभी तहसीलों से रिपोर्ट मांगी गई है।