{"_id":"5e5eac068ebc3eebb3423386","slug":"jhansi-dak-deparment-jhansi-news-jhs1616431178","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी डाक विभाग पूरे देश में भेजेगा जनगणना सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी डाक विभाग पूरे देश में भेजेगा जनगणना सामग्री
Wed, 04 Mar 2020 02:30 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
झांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में आगामी जनगणना की सामग्री सप्लाई करने का जिम्मा झांसी डाक विभाग को दिया गया है। विभाग द्वारा मंगलवार को दिल्ली, पोर्ट ब्लेयर, अंडमान निकोबार में ट्रकों के माध्यम से सामग्री को भेजा गया है। सामग्री भेजने की तिथि इसी माह के अंत तक तय की गई है।
विज्ञापन
भारत में प्रत्येक दस साल के अंतराल में जनगणना की जाती है। पूर्व में वर्ष 2011 में मतगणना की गई थी। लेकिन अब वर्ष 2021 में जनगणना की जाएगी। जनगणना के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाली बुक्स, फार्म सहित अन्य सामग्रियों को अन्य राज्यों में भेजने की जिम्मेदारी झांसी डाक को सौंपी गई है।
विज्ञापन
जिसके तहत विभाग द्वारा मंगलवार को को दिल्ली, पोर्ट ब्लेयर, अंडमान निकोबार व मेघालय में ट्रकों के माध्यम से सप्लाई की गई है। सामग्री सप्लाई की तिथि मार्च महीने के अंत तक तय की गई है। जिसके चलते विभाग द्वारा जल्द से जल्द सामग्री को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रवर डाक अधीक्षक उग्रसेन ने बताया कि जनगणना सामग्री सप्लाई की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके तहत देश भर के राज्यों में ट्रकों के माध्यम से आपूर्ति की जा रही है। विभाग द्वारा समय से सभी राज्यों को सामग्री की आपूर्ति की जाएगी।