फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Cyber fraud victim recovers ₹5.25 lakh; had been swindled under the pretext of investment.

Jhansi: साइबर ठगी के शिकार को वापस मिले 5.25 लाख रुपये, निवेश के नाम पर हुई थी ठगी

Wed, 07 Oct 2026 01:21 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 07 Oct 2026 01:21 PM IST
सार

पुलिस ने करीब एक साल बाद 5.25 लाख रुपये वापस करा दिए। साइबर थाने की पुलिस ने ठगी की रकम में से कुछ धनराशि को समय रहते फ्रीज करा दिया था।

विज्ञापन
Jhansi: Cyber fraud victim recovers ₹5.25 lakh; had been swindled under the pretext of investment.
साइबर थाने में राजीव अग्रवाल।

विस्तार

निवेश के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी के शिकार सिविल लाइंस के मनु विहार कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त राजीव अग्रवाल को पुलिस ने करीब एक साल बाद 5.25 लाख रुपये वापस करा दिए। साइबर थाने की पुलिस ने ठगी की रकम में से कुछ धनराशि को समय रहते फ्रीज करा दिया था।
विज्ञापन



मंगलवार को कार्रवाई पूरी करते हुए 5,25,000 रुपये राजीव अग्रवाल के बैंक खाते में वापस करा दिए गए। राजीव अग्रवाल ने निवेश के नाम पर हुई ठगी के मामले में साइबर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने ठगी की रकम के लेन-देन की जांच शुरू की और उनके खाते से निकली कुछ धनराशि को फ्रीज कराया था। साइबर थाना प्रभारी सत्येंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार को फ्रीज कराई गई रकम में से 5.25 लाख रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed