{"_id":"5fca5c174c560f30631f1275","slug":"jhansi-court-orders-fir-on-mla-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: जमीन विवाद में अदालत ने विधायक पर एफआईआर का आदेश दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: जमीन विवाद में अदालत ने विधायक पर एफआईआर का आदेश दिया
Fri, 04 Dec 2020 09:26 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 04 Dec 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की देवेंद्र नाथ गोस्वामी अदालत ने एक प्रकरण में बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
पैरवी कर रहे एडवोकेट विनय शिवहरे के अनुसार थाना चिरगांव निवासी अनूप कुमार शिवहरे ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनकी बबीना थाना क्षेत्र में बीस एकड़ जमीन है। जिस पर बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा नजर गढ़ाए थे। आरोप है कि 9 सितंबर को विधायक राजीव सिंह ने कोतवाली स्थित ओमशांति नगर आवास पर बुलाया। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह उनके आवास पहुंचा। यहां अन्य भी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
आरोप है कि उनको देखते हुए विधायक ने गला पकड़कर लात-घूसों से जमकर पीटा। उनको धमकी दी गई कि दस दिन के अंदर जमीन उनके नाम कर दी जाए, नहीं तो जान से मार देंगे। इसके बाद उसको जबरन कमरे में बंद कर दिया। जमीन नाम करने की स्वीकृति देने के बाद ही छोड़ गया। शिकायत पर थाने में एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अदालत की शरण ली। जहां अदालत ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन