फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Corruption allegations against village head, DM orders investigation, two-member team formed

Jhansi: ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश, दो सदस्यीय टीम गठित

Wed, 10 Sep 2025 06:03 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 10 Sep 2025 06:03 PM IST
सार

आरोप लगाया कि गांव में विकास के नाम पर राजस्व को चूना लगाकर प्रधान ने गांव के विकास का पैसा निकाल लिया है।

विज्ञापन
Jhansi: Corruption allegations against village head, DM orders investigation, two-member team formed
शिकायतकर्ता रामविहारी राजपूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्राम प्रधान पर चितगुवां पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गये हैं। जिसको लेकर जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने जांच की आदेश दिए हैं। गांव में कराए गए कामों की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन


राष्टभक्त किसान यूनियन संगठन के ग्राम चितगुवां निवासी रामविहारी राजपूत, उमाशंकर, धनसिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। आरोप लगाया कि गांव में विकास के नाम पर राजस्व को चूना लगाकर प्रधान ने गांव के विकास का पैसा निकाल लिया है। यही नहीं सचिव पर भी प्रधान के साथ शामिल होने के आरोप लगाए है। 
विज्ञापन


रामविहारी राजपूत ने बताया कि विकास भवन में अधिकारियों से भी बात हुई है। जिस पर उन्होंने बताया कि जल्दी ही टीम के साथ आने से पहले आपको पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया जायेगा। एक पत्र विकास खण्ड मोठ सचिव को भी दिया जायेगा, जिनका मौक़े पर उनका होना आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मोठ बीडीओ का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed