{"_id":"69a13cf8d223f37678079d92","slug":"jhansi-complaint-made-somewhere-disposal-somewhere-else-estimate-also-prepared-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: शिकायत कहीं की, निस्तारण कहीं का, आगणन भी तैयार कर दिया, आईजीआरएस में सामने आई नगर निगम की लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: शिकायत कहीं की, निस्तारण कहीं का, आगणन भी तैयार कर दिया, आईजीआरएस में सामने आई नगर निगम की लापरवाही
Fri, 27 Feb 2026 12:13 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:13 PM IST
सार
शिकायतकर्ता ने बड़ागांव गेट के बाहर नाली सफाई न होने और सड़क पर गंदा पानी बहने की शिकायत की थी। नगर निगम ने कहीं और की फोटो लगाकर शिकायत का निस्तारण होने की रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन
नगर निगम, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईजीआरएस पर हुई शिकायत के निस्तारण में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शिकायतकर्ता ने बड़ागांव गेट के बाहर नाली सफाई न होने और सड़क पर गंदा पानी बहने की शिकायत की थी। नगर निगम ने कहीं और की फोटो लगाकर शिकायत का निस्तारण होने की रिपोर्ट लगा दी। यही नहीं, आगणन भी तैयार करवा दिया गया।
वार्ड 50 डढि़यापुरा निवासी जगदीश चंद्र ने बीते 18 जनवरी को आईजीआरएस पर शिकायत की थी कि बड़ागांव गेट बाहर के पुरा में सफाईकर्मियों द्वारा सफाई नहीं की जा रही है। नालियों में कचरा जमा है। इस कारण नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। आने-जाने में लोगों का काफी परेशानी हो रही है। गंदे पानी के चलते मच्छर और कीड़े फैल रहे हैं। चूंकि, शिकायत नगर निगम से जुड़ी हुई थी। ऐसे में निगम को ही निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। इस समस्या के निस्तारण की रिपोर्ट नगर निगम की ओर से 18 फरवरी को लगाई है।
मुख्य अभियंता की रिपोर्ट में कहा गया है कि शिकायतकर्ता ने सड़क, नाली की मरम्मत की बात कही है। अधिशासी अभियंता की ओर से उपलब्ध कराई गई आख्या के अनुसार, स्थल का निरीक्षण किया गया। शिकायतकर्ता ने सड़क और नाली मरम्मत की बात कही है। इसका आगणन 7,24,500 रुपये का बना दिया गया है। कार्य कराया जाना स्वीकृति के बाद और धन उपलब्धता के आधार पर नगर निगम के वित्तीय संसाधनों पर निर्भर करेगा। आईजीआरएस शिकायत नगर निगम की सूची से निक्षेपित करने का कष्ट करें।
विज्ञापन
सूजे खां खिड़की बाहर की लगा दी फोटो
बताया गया कि नगर निगम की ओर से शिकायत के निस्तारण की जो फोटो लगाई गई है, वह सूजे खां खिड़की बाहर की है। हालांकि, इस सड़क में भी जलभराव दिख रहा है।
इनका यह है कहना
इस मामले की फिर से जांच कराई जाएगी। वास्तविकता के आधार पर शिकायत का निस्तारण कराया जाएगा। - आकांक्षा राणा, नगर आयुक्त।