{"_id":"68e095feb16790766905d20f","slug":"jhansi-cm-yogi-adityanath-may-come-next-week-development-works-pick-up-pace-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: अगले हफ्ते आ सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: अगले हफ्ते आ सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार
Sat, 04 Oct 2025 09:05 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 04 Oct 2025 09:05 AM IST
सार
जनपद में झांसी विकास प्राधिकरण की 300 करोड़ और नगर निगम व स्मार्ट सिटी की लगभग 130 करोड़ की योजनाएं लोकार्पण और शिलान्यास के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ के अगले हफ्ते झांसी आने के आसार हैं। इसके मद्देनजर विकास कार्यों ने भी रफ्तार पकड़ ली है। कन्वेंशन सेंटर के आसपास की सड़क चौड़ीकरण का काम तेज हो गया है। इसके अलावा नगर निगम की ओर से डिवाइडर की रंगाई-पुताई का भी काम कराया जा रहा है।
पहले सितंबर में सीएम के झांसी आने का कार्यक्रम बन रहा था। मगर दो बार संभावित तारीख तय होने के बाद आने कार्यक्रम तय नहीं हो पाया। इसके बाद पितृपक्ष शुरू हो गए। चूंकि, जनपद में झांसी विकास प्राधिकरण की 300 करोड़ और नगर निगम व स्मार्ट सिटी की लगभग 130 करोड़ की योजनाएं लोकार्पण और शिलान्यास के लिए तैयार हैं। ऐसे में पितृपक्ष में दौरा लग नहीं सका। अब अक्तूबर के दूसरे हफ्ते में सीएम के झांसी आने की संभावना के चलते प्रशासनिक मशीनरी तेजी से विकास कार्य कराने में जुट गई है।
पॉलिटेक्निक मैदान में झांसी विकास प्राधिकरण की ओर से बनवाए गए 2000 लोगों की क्षमता वाले कन्वेंशन सेंटर की सड़क के चौड़ीकरण का काम तेज हो गया है। दोनों तरफ सड़क चौड़ी की जा रही है। ताकि, लोगों को आवागमन सुलभ हो सके। इसके अलावा नगर निगम ने भी डिवाइडर की रंगाई-पुताई का काम तेज करा दिया है।