फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Children began suffering from vomiting and diarrhea as soon as the rains started

Jhansi: बारिश शुरू होते ही उल्टी-दस्त के शिकार होने लगे बच्चे, मेडिकल कॉलेज के बाल रोग ओपीडी में बढ़ी संख्या

Thu, 09 Jul 2026 04:02 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 09 Jul 2026 04:02 PM IST
सार

बुधवार को ओपीडी में 50 फीसदी से ज्यादा बच्चे उल्टी-दस्त के आए। इनमें से पांच बच्चों को चिंताजनक हालात में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
Jhansi: Children began suffering from vomiting and diarrhea as soon as the rains started
झांसी मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

विस्तार

बारिश शुरू होते ही मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओपीडी में उल्टी-दस्त से पीड़ित बढ़े हैं। बुधवार को ओपीडी में 50 फीसदी से ज्यादा बच्चे उल्टी-दस्त के आए। इनमें से पांच बच्चों को चिंताजनक हालात में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. जीएस चौधरी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बारिश शुरू हुई है। इससे ओपीडी में उल्टी-दस्त के शिकार बच्चों की संख्या काफी बढ़ गई है। ऐसे ही हालात रहते हैं, तो आगामी दिनों में इनकी संख्या बढ़ना तय है। उमस और बारिश के बीच बाजार में खुले में मिलने वाले खाद्य पदार्थ, रखा भोजन करने से बच्चे दस्त-उल्टी की चपेट में आ रहे हैं। यदि कोई बच्चा तीन से ज्यादा बार शौच या उल्टी कर रहा है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इसमें थोड़ी भी लापरवाही बरतने से बच्चे की हालत चिंताजनक हो सकती है। ऐसे में बच्चे को तुरंत ओआरएस का घोल देना शुरू कर देना चाहिए।
विज्ञापन


बचाव के उपाय
स्वच्छ पेयजल का सेवन करें। खाने से पहले हाथ जरूर धोएं। शौचालय जाने के बाद अच्छे से हाथ साफ करें। साफ बर्तन में खाना खिलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed