{"_id":"57324ac74f1c1b0105919cd8","slug":"jhansi-celebrate-marriage-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की सालगिरह की रूपरेखा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की सालगिरह की रूपरेखा तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
rani
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी के राजा श्रीमंत गंगाधर राव व महारानी लक्ष्मीबाई की 19 मई को पहली बार मनाई जाने वाली शादी की सालगिरह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को आयोजित बैठक में आयोजन की अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
गणेश मंदिर में आयोजित बैठक में महाराष्ट्र गणेश मंदिर कमेटी के सचिव गजानन खानवलकर ने बताया कि 19 मई इतिहास की महत्वपूर्ण तारीख है। इस दिन बिठूर की बेटी मनु झांसी के राजा गंगाधर राव से परिणय सूत्र में बंधकर रानी लक्ष्मीबाई बनी थीं। पहली बार रानी की शादी की सालगिरह मनाई जा रही है। इस दौरान विवाहोत्सव के प्रचार - प्रसार की व्यवस्था पियूष रावत, समीर तिवारी व संजय तलवलकर को सौंपी गई। बारात की व्यवस्था श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर व महारानी के स्वरूप की साज श्रृंगार की जिम्मेदारी लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कालेज को दी गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रभात सक्सेना ने की। इस मौके पर मोहन गेड़ा, नरेंद्र गोस्वामी, देवेंद्र अग्रवाल, राकेश पाठक, मुकेश अग्रवाल, अतुल किलपन, पप्पू दीक्षित, सलिल तिवारी, मिलिंद देसारी, वसंत मोघे, अनिल जोशी, राहुल खांडकर, श्रीकांत, अभिषेक साहू, विद्या वोरवणकर, ऊषा बुधौलिया, अरविंद ओझा, संगीता जोशी, मनीषा खानवलकर, अर्चना नाफड़े, शुभांगी डेग्वेकर, अनिरुद्ध मुले, शरद नाफड़े आदि मौजूद रहे। संचालन सह सचिव उज्ज्वल देवधर ने किया।