फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: CBI to interrogate CGST officers arrested for bribery

Jhansi: घूसखोरी में गिरफ्तार सीजीएसटी अफसरों से पूछताछ करेगी सीबीआई, 70 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए थे

Wed, 21 Jan 2026 08:07 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 21 Jan 2026 08:07 AM IST
सार

31 दिसंबर को तीनों अफसर हार्डवेयर कारोबारी राजू मंगतानी से रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किए गए थे। अधीक्षक अनिल तिवारी एवं अजय शर्मा को 70 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ सीबीआई ने पकड़ा था। 

विज्ञापन
Jhansi: CBI to interrogate CGST officers arrested for bribery
अनिल तिवारी, प्रभा भंडारी, अजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिश्वत कांड में पकड़े गए सीजीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी, अधीक्षक अनिल तिवारी एवं अजय कुमार शर्मा से अब सीबीआई पूछताछ करेगी। मंगलवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने तीनों अफसरों की कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली। बुधवार को तीनों को लखनऊ जेल से अपनी सुपुर्दगी में लेने के बाद सीबीआई कार्यालय लाकर उनसे पूछताछ की जाएगी। विशेष अदालत ने डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी की एक दिन एवं टैक्स अधीक्षक अनिल कुमार तिवारी और अजय कुमार शर्मा की तीन दिन की रिमांड मंजूर की है।
विज्ञापन



31 दिसंबर को तीनों अफसर हार्डवेयर कारोबारी राजू मंगतानी से रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किए गए थे। अधीक्षक अनिल तिवारी एवं अजय शर्मा को 70 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ सीबीआई ने पकड़ा था। सीबीआई ने कारोबारी राजू मंगतानी एवं अधिवक्ता नरेश शर्मा को भी गिरफ्तार किया था। जय अंबे प्लाईवुड फर्म के लोकेश तोलानी और जय दुर्गा हार्डवेयर फर्म के तेजपाल मंगतानी भी इस मामले में नामजद किए गए थे। सीबीआई ने इसके बाद तीनों सीजीएसटी अफसरों के झांसी और दिल्ली के ठिकानों पर छापा मारकर 90 लाख रुपये समेत सोने-चांदी के जेवरात एवं संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए थे।
विज्ञापन



तीनों सीजीएसटी अफसरों का कराया जाएगा आमना-सामना
घूसखोरी प्रकरण की तह तक जाने के लिए सीबीआई पहली दफा तीनों अफसरों का आमना-सामना कराएगी। रिश्वत कांड में सीबीआई ने डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी को दिल्ली से पकड़ा था जबकि अधीक्षक अनिल तिवारी एवं अजय शर्मा झांसी से पकड़े गए थे। इसके बाद से तीनों अलग-अलग जेल में बंद हैं। रिश्वतकांड में तीनों अफसरों की भूमिका जानने के लिए सीबीआई आमने-सामने करके पूछताछ करेगी। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के लिए 75 से अधिक सवालों की एक विस्तृत प्रश्नोत्तरी तैयार की गई है। पिछले बीस दिनों की छानबीन के दौरान सीबीआई के हाथ जो भी सबूत हाथ आए हैं, उसके बारे में भी इनसे पूछा जाएगा। सीबीआई को झांसी में अधीक्षक अनिल तिवारी एवं अजय शर्मा की तमाम बेनामी संपत्ति का पता चला था। दोनों के पास आई इस अकूत संपत्ति के बारे में भी सीबीआई पूछताछ करेगी। डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी से पूछताछ के लिए भी सवालों की लंबी फेहरिस्त तैयार की गई है। इस पूरे मामले में अभी तक डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी की भूमिका सबसे रहस्यमयी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed