{"_id":"6a4b704b468542e87b03c36d","slug":"jhansi-car-rams-into-auto-rickshaw-packed-with-passengers-11-injured-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: हाईवे पर सवारी उतार रहे ऑटो में कार ने मारी टक्कर, 12 घायलों में से 11 को भेजा गया झांसी मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: हाईवे पर सवारी उतार रहे ऑटो में कार ने मारी टक्कर, 12 घायलों में से 11 को भेजा गया झांसी मेडिकल कॉलेज
Mon, 06 Jul 2026 02:39 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:39 PM IST
सार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीछे से आ रही कार के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके से यह हादसा हुआ। कार सवार कोंच से झांसी जा रहे थे।
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोठ क्षेत्र के ग्राम अमरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को बड़ी माता मंदिर के सामने सवारियों को उतार रहे एक ऑटो में पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। घायलों में 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार एक ऑटो सोमवार को मोंठ से दोपहर 12 बजे सवारियां लेकर अमरा की ओर जा रहा था। अमरा के पास हाईवे किनारे ऑटो चालक सवारियां उतार रहा था, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया व उसमें सवार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सेमरी टोल प्लाजा की एंबुलेंस को तत्काल बुलाया गया, जिसकी मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया और गंभीर रूप से घायल यात्रियों की हालत का परीक्षण कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया।
हादसे की जानकारी मिलते ही तहसील दिवस में मौजूद अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) झांसी अरुण गौड़, एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी, क्षेत्राधिकारी असमा वकार व कोतवाल राजेश पाल सिंह भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीछे से आ रही कार के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके से यह हादसा हुआ। कार सवार कोंच से झांसी जा रहे थे।
विज्ञापन
घायलों के नाम ऑटो चालक मनोज कुमार, अंशुल वर्मा, सरिता, जितेंद्र, राजकुमारी देवी व बलराम निवासी अमरा, संध्या, सपना, राजेश्वरी निवासी ग्राम पाड़री, आकांक्षा निवासी कुम्हरिया, सृष्टि, मोहम्मद खान निवासी चेलरा हैं। चिकित्सकों ने जितेंद्र को छोड़कर सभी घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए झांसी रेफर कर दिया है, जबकि एक घायल का उपचार स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है।