फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: By 2027, 37,000 residential units will be built in the district

Jhansi: 2027 तक जनपद में बनेंगी 37 हजार आवासीय इकाइयां, 400 एकड़ क्षेत्रफल में होंगी विकसित

Sun, 22 Feb 2026 03:17 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 22 Feb 2026 03:17 PM IST
सार

झांसी विकास प्राधिकरण ने पिछले करीब छह महीने में 131 नक्शे पास किए हैं। इसमें एक इंटीग्रेटिड टाउनशिप, तीन ग्रुप हाउसिंग और पांच ले-आउट शामिल हैं। ये सभी आवासीय इकाइयां लगभग 400 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होंगी।

विज्ञापन
Jhansi: By 2027, 37,000 residential units will be built in the district
जेडीए, झांसी - फोटो : स्वयं

विस्तार

2027 तक झांसी में 37 हजार आवासीय इकाइयां बनेंगी। महायोजना-2031 की मंजूरी के बाद झांसी विकास प्राधिकरण ने पिछले करीब छह महीने में 131 नक्शे पास किए हैं। इसमें एक इंटीग्रेटिड टाउनशिप, तीन ग्रुप हाउसिंग और पांच ले-आउट शामिल हैं। ये सभी आवासीय इकाइयां लगभग 400 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होंगी।
विज्ञापन


नई महायोजना को शासन ने 26 जुलाई 2025 को मंजूरी दी थी। महायोजना-2021 में जेडीए क्षेत्र में आवासीय क्षेत्र 4637.21 हेक्टेयर था। महायोजना-2031 में आवासीय उपयोग के तहत 8703.77 हेक्टेयर भूमि प्रस्तावित है। ऐसे में आवासीय क्षेत्र में 4066 हेक्टेयर का इजाफा हुआ है। दो लाख आवासीय यूनिट तैयार होने की संभावना है।
विज्ञापन


नई महायोजना को मंजूरी के बाद ही झांसी विकास प्राधिकरण के पास नक्शे के आवेदनों की संख्या में भी इजाफा हो गया। जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि बूढ़ा में 250 एकड़ में बनने वाली इंटीग्रेटिड टाउनशिप को मंजूरी दी गई है। यहां करीब 15 हजार आवासीय इकाइयां बनेंगी। इसके अलावा, ग्वालियर रोड सिद्धेश्वर मंदिर के पास, कानपुर-झांसी बाइपास और मैरी में एक-एक ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के भी नक्शे पास किए गए हैं। वहीं, पांच ले-आउट भी मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा एकल आवासीय के भी 122 नक्शे पास हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जेडीए को हुई 50 करोड़ आय, पिछले साल से दोगुना भरी तिजोरी
नई महायोजना के बाद धड़ाधड़ नक्शे पास होने से जेडीए को भी 50 करोड़ रुपये आय हुई है। नगर नियोजक विजय कुमार सिंह ने बताया गया कि नक्श पास कराने पर 1200 प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से जेडीए में विकास शुल्क जमा करना पड़ता है। पिछले साल तक करीब 25 करोड़ रुपये सालाना आय नक्शे पास करने से होती थी।


नई झांसी: दूसरे चरण का भी जल्द शुरू होगा पंजीकरण
जेडीए भी रुंदकरारी में नई झांसी विकसित कर रहा है। पहले चरण में 111 एकड़ में 1109 भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है। अब दूसरे चरण के लिए भी जल्द पंजीकरण शुरू किया जाएगा। इसके लिए सिर्फ एक काश्तकार से बैनामा कराना बाकी रह गया है, जिससे जेडीए लगभग 10 एकड़ भूमि क्रय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed