फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Business center to be built in BIDA at a cost of ₹17.82 crore

Jhansi: बीडा में 17.82 करोड़ से बनेगा बिजनेस सेंटर, एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

Sun, 05 Jul 2026 12:02 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 05 Jul 2026 12:02 PM IST
सार

यह भवन निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सुविधा के साथ पूरे औद्योगिक शहर के संचालन, निगरानी और प्रबंधन का केंद्र बनेगा। ऐसे में एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
Jhansi: Business center to be built in BIDA at a cost of ₹17.82 crore
बीडा के एक्टिवेशन एरिया में बनने के बाद ऐसा दिखेगा बिजनेस सेंटर। - फोटो : एआई।

विस्तार

बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के एक्टिवेशन एरिया में 17.82 करोड़ से बिजनेस सेंटर और आईसीसीसी बिल्डिंग बनेगी। यह भवन निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सुविधा के साथ पूरे औद्योगिक शहर के संचालन, निगरानी और प्रबंधन का केंद्र बनेगा। ऐसे में एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


झांसी में बीडा की शुरुआत एक्टिवेशन एरिया से ही होनी है, जिसे डगरवाहा, राजापुर और बमेर में विकसित किया जाना है। बताया गया कि डगरवाहा में बनने वाले बिजनेस सेंटर और आईसीसीसी बिल्डिंग को परियोजना का प्रशासनिक और तकनीकी हब बनाया जाएगा। यहां निवेशकों को उद्योग स्थापित करने से जुड़ी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। निवेशक सहायता केंद्र, कार्यालय, कॉन्फ्रेंस हॉल, बैठक कक्ष आदि होगा। आईसीसीसी के जरिये स्मार्ट तकनीक से इस औद्योगिक शहर का संचालन किया जाएगा। यातायात, सुरक्षा व्यवस्था, सार्वजनिक सुविधाओं की निगरानी से लेकर तकनीकी खराबी और आपातकालीन स्थितियों का प्रबंधन भी एकीकृत प्रणाली से किया जाएगा। बीडा के विशेष कार्याधिकारी डॉ. लालकृष्ण ने बताया कि यह भवन 2027 में बनकर तैयार हो जाएगा। इसी में बीडा का कार्यालय भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed