फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: BSP leader and his wife named in land grab case, also accused of assault and intimidation

Jhansi: जमीन पर कब्जा के आरोप में पत्नी समेत बसपा नेता नामजद, मारपीट और धमकाने का भी आरोप

Wed, 03 Sep 2025 04:05 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 03 Sep 2025 04:05 PM IST
सार

शैलेश की तहरीर पर रक्सा पुलिस ने आरोपी बसपा नेता धर्मेंद्र एवं उसकी पत्नी शशि के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन
Jhansi: BSP leader and his wife named in land grab case, also accused of assault and intimidation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व बबीना विधानसभाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह एवं उनकी पत्नी शशि अहिरवार के खिलाफ जमीन पर कब्जा जमाने समेत मारपीट एवं धमकाने के आरोप में रक्सा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गणेश विहार कॉलोनी निवासी शैलेश मट्टू ने पुलिस को बताया कि उसकी रक्सा में जमीन से सटी बसपा के पूर्व पदाधिकारी धर्मेंद्र सिंह की जमीन है। धर्मेंद्र ने अपने हिस्से की संपूर्ण जमीन को प्लाट के जरिए बेच दिया। अब आरोपी उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। उसकी जमीन भी कूटरचित दस्तावेजों के जरिये कब्जा करके बेच रहा है।
विज्ञापन


शैलेश का आरोप है कि बसपा नेता ने फर्जीवाड़ा करते हुए उसकी जमीन को अपना हिस्सा बताते हुए एक एकड़ जमीन दान पात्र के जरिये पत्नी शशि के नाम कर दिया। अब उस जमीन की प्लाटिंग कर रहा है। लेखपाल की जांच में भी उसका फर्जीवाड़ा उजागर हो चुका है। अब पति-पत्नी दोनों मिलकर उसे धमका रहे हैं। शैलेश की तहरीर पर रक्सा पुलिस ने आरोपी बसपा नेता धर्मेंद्र एवं उसकी पत्नी शशि के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed