फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: BSC first year chemistry paper out, exam canceled

झांसी : बीएससी प्रथम वर्ष के केमिस्ट्री का पेपर आउट, परीक्षा निरस्त

Mon, 16 Mar 2020 07:22 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 16 Mar 2020 07:22 PM IST
सार

  •  हाथ से लिखा हुआ पेपर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
  •  कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
Jhansi: BSC first year chemistry paper out, exam canceled
सुपर स्टूडेंट की परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की वार्षिक परीक्षा के दौरान सोमवार को द्वितीय पाली में हुआ बीएससी प्रथम वर्ष का केमिस्ट्री द्वितीय प्रश्नपत्र आउट हो गया। सोशल मीडिया पर पेपर वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय से लेकर शासन स्तर तक हड़कंप मच गया। बीयू में दोपहर में हुई परीक्षा समिति की बैठक परीक्षा निरस्त कर दी गई। कुलपति ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन


बीयू से संबद्ध कॉलेज की वार्षिक परीक्षाएं दो मार्च से चल रही हैं। सोमवार को सुबह आठ बजे कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन के पास किसी व्यक्ति ने फोन करके पेपर आउट होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि सोमवार को द्वितीय पाली में होने वाला बीएससी प्रथम वर्ष के केमिस्ट्री द्वितीय का हाथ से लिखा हुआ प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुलपति ने शिकायतकर्ता से सबूत मांगा तो उसे ई-मेल आईडी पर प्रश्नपत्र भेज दिया। द्वितीय पाली में पेपर शुरू होने पर मिलान हुआ। दोनों पेपर सशब्द एक जैसे पाए गए। इसके बाद बीयू प्रशासन ने परीक्षा समिति की बैठक में परीक्षा निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक, अजय कृष्ण यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर बीएससी प्रथम वर्ष का केमिस्ट्री द्वितीय प्रश्नपत्र वायरल होने की सूचना मिली थी। मिलान करने पर पुष्टि हुई तो परीक्षा निरस्त कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed