फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Blood-stained clothes unravel mystery of blind murder; granddaughter spills the secret.

Jhansi: खून से सने कपड़ों ने खोला कत्ल का राज, नाबालिग नातिन ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी नाना का हत्या

Wed, 16 Sep 2026 12:28 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 16 Sep 2026 12:28 PM IST
सार

मंगलवार को शुद्धता की रस्म थी। सफाई के दौरान नातिन के कमरे में उसके एवं रामदीन के खून से सने कपड़े मिले। इन कपड़ों को देख परिजनों को संदेह हुआ। पूछताछ करने पर नातिन ने सच्चाई उगल दी।
 

विज्ञापन
Jhansi: Blood-stained clothes unravel mystery of blind murder; granddaughter spills the secret.
मृतक रामदीन की फाइल फोटो एवं आवास पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद।

विस्तार

थाना चिरगांव के छिरौना गांव में एक सनसनीखेज मामले में 16 साल की नातिन ने प्रेमी के साथ मिलकर नाना रामदीन कुशवाहा (76) की हत्या करके शव घर के पीछे कुएं में फेंक दिया। दूसरे दिन कुएं से लाश बरामद होने पर सिर में चोट के निशान मिले लेकिन, परिजनों ने हादसा मानकर बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलवार को शुद्धता से पहले घर की सफाई के दौरान नातिन एवं रामदीन का खून से सना कपड़ा मिला। इसके सहारे कत्ल का राज खुल गया। पुलिस ने नातिन और उसके प्रेमी विशाल कुशवाहा (20) को घर से ही गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी की निशानदेही पर उसका भी खून से सना कपड़ा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


छिरौना गांव निवासी रामदीन खेती-किसानी करते थे। उनकी छह बेटियां-केशकली, शिव कुमारी, अनीता, संगीता, रानी और साधना में मंझली बेटी अनीता की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी। अनीता की दोनों पुत्रियों के लालन-पालन के लिए रामदीन उनको ननिहाल ले आए। करीब छह साल से किशारी ननिहाल में रहते हुए 10वीं में पढ़ती थी। परिजनों के मुताबिक 12 सितंबर को रामदीन की पत्नी उर्मिला खेत गई थी। घर में सिर्फ रामदीन और उनकी नातिन थे। रामदीन भी कुछ देर के लिए बाहर चले गए, तभी मौका देखकर पड़ोस में रहने वाला विशाल कुशवाहा घर में घुस आया। दोनों एक कमरे में थे तभी रामदीन लौट आए। दोनों को एक साथ देख विशाल को फटकारने लगे। आरोप है कि उसी दौरान विशाल ने किशोरी की मदद से रामदीन का गला घोंट दिया। किशोरी ने पास में रखे लोहे के चकले से वार करके रामदीन को ढेर कर दिया। दोनों ने मिलकर उसका शव भी घर के पीछे बने कुएं में फेंक दिया।
विज्ञापन



घर वालों के साथ रामदीन को तलाशते रहे दोनों
रामदीन का शव कुएं में फेंकने के बाद विशाल अपने घर चला गया। शाम करीब 6 बजे उर्मिला के घर लौटने पर रामदीन नहीं दिखा। परिजन उसको तलाश करने लगे। किशोरी के साथ विशाल भी तलाशने लगा। परिवार वालों के साथ तलाशने हुए दोनों गांव के बाहर तक गए। दूसरे दिन 13 सितंबर की सुबह घर के पीछे कुएं में रामदीन का शव उतराता मिला। परिजनों ने शव को कुएं से बाहर निकाला। माथे पर चोट का निशान मिलने पर भी उन लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। रामदीन शराब पीने का आदी था। परिजनों को लगा कि शराब के नशे में पांव फिसलने से कुएं में गिऐ।
विज्ञापन
विज्ञापन



खून से सने कपड़ों ने खोला हत्या का राज
रामदीन का शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मंगलवार को शुद्धता की रस्म थी। महिलाएं घर की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान नातिन के कमरे में उसके एवं रामदीन के खून से सने कपड़े मिले। इन कपड़ों को देख परिजनों को संदेह हुआ। पूछताछ करने पर नातिन ने सच्चाई उगल दी। इसके बाद तुरंत परिजनों ने चिरगांव थाने पहुंचकर घटना के बारे में बताया। पुलिस भी सक्रिय हो गई। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके गांव में दबिश देकर आरोपी विशाल को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर उसके घर से भी उसके खून से सने कपड़े बरामद हुए।


यह बोले एसपी (आरए)
शुरुआत में परिजनों ने घटना को दुर्घटना मानते हुए रामदीन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। मंगलवार को खून से सने कपड़े मिलने के बाद परिजनों ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर मामला पंजीकृत करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार करते हुए घटना का खुलासा किया है। डा.अरविंद कुमार, एसपी (आरए)

जानकारी देते एसपी (आरए) डा.अरविंद कुमार...



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed