{"_id":"69d5a288891da642dd01b018","slug":"jhansi-bjp-bdc-member-hanged-himself-to-death-after-returning-from-a-foundation-day-event-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: भाजपा के बीडीसी सदस्य ने फंदा लगाकर दी जान, स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम से लौटकर उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: भाजपा के बीडीसी सदस्य ने फंदा लगाकर दी जान, स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम से लौटकर उठाया कदम
Wed, 08 Apr 2026 06:04 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:04 AM IST
सार
भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर में पार्टी का झंडा लगाया। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य पातीराम ने आत्मघाती कदम उठाया। पातीराम का भतीजा अजेंद्र बूथ अध्यक्ष है।
विज्ञापन
फांसी लगाकर दी जान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रक्सा थाना क्षेत्र के बाजना गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य पातीराम रजक (54) ने सोमवार को दोपहर में फंदा लगाकर जान दे दी। भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर में पार्टी का झंडा लगाया। इसके बाद यह आत्मघाती कदम उठाया। उनकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है।
बाजना निवासी पातीराम भाजपा के सक्रिय सदस्य थे। पंचायत चुनाव में बाजना गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए थे। उनका भतीजा अजेंद्र बूथ अध्यक्ष है। परिजनों ने बताया कि पातीराम की जमीन का एक टुकड़ा बीडा में चला गया लेकिन, उस जमीन को वह पहले ही बेहद कम दाम में बेच चुके थे। जिसको रजिस्ट्री की वह उनको जमीन लौटाने को राजी नहीं था। इससे पातीराम तनाव में रहते थे। कुछ समय पहले पत्नी के साथ लहर देवी मंदिर के पास किराये के मकान में रहने लगे थे। दो बेटियां निशा एवं शिवानी की शादी कर चुके थे। बेटा नितेश कर्नाटक में निजी कंपनी में काम करता है।
परिजनों का कहना है कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। सोमवार सुबह भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से गांव चले गए। घर पर भाजपा का झंडा लगाया। शाम तक उनके न लौटने पर पत्नी तलाशते हुए गांव पहुंचीं। यहां पुराने मकान में पातीराम का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस भी पहुंच। फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। रक्सा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि सुसाइड करने की सही वजह परिजन नहीं बता सके। कोई नोट भी बरामद नहीं हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है।