{"_id":"626e9e671e3499476166e912","slug":"jhansi-attack-on-constable-and-constable-in-baruasagar-case-registered-against-accused-mother-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: बरुआसागर में दरोगा व सिपाही पर हमला, आरोपी मां-बेटों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: बरुआसागर में दरोगा व सिपाही पर हमला, आरोपी मां-बेटों के खिलाफ केस दर्ज
Sun, 01 May 2022 08:21 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 01 May 2022 08:21 PM IST
सार
मारपीट की शिकायत पर पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी भाग गया था। पुलिस उसके भाई को थाने ले जाने लगी तो उसकी मां और भाई ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान किसी ने दरोगा के हाथ में काट भी लिया।
विज्ञापन
CRIME, क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरुआसागर थाने में मारपीट के एक मामले की शिकायत पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर आरोपी के घरवालों ने हमला कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी जैसे-तैसे खुद को बचाकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बरुआसागर निवासी विकास वाल्मीकि ने थाने में दिए शिकायती पत्र में मातवाना मुहल्ला निवासी गोपी पर मारपीट का आरोप लगाया था। इसकी जांच करने के लिए दरोगा पवन जायसवाल व सिपाही उपेंद्र कुमार रविवार दोपहर आरोपी के घर गए थे। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से भाग गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि इस पर पुलिस उसके भाई संतोष को पकड़कर लाने लगी। यह देख संतोष, उसकी मां और भाई नरेंद्र पुलिस से भिड़ गए। इस दरमियान दरोगा के हाथ में भी किसी ने काट लिया। सूचना पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों को पकड़कर थाने ले आई। दरोगा की शिकायत पर गुड्डी देवी और उसके बेटे नरेंद्र व पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन