फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi at high risk says adg police

झांसी जिले में कदम-कदम पर हैं चुनौतियां: एडीजी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
jhansi at high risk says adg police
लाॅकडाउन के बाद से ही झांसी जिले में चुनौतियां तेजी से बढ़ी हैं। पुलिस व अफसर अब तक पूरी मुस्तैदी के साथ काम करने में सफल रहे हैं। चैबीस घंटे मजदूरों के जिले मंे आने के कारण यह जिला संवेदनशील हो गया है। ऐसे में पुलिस व अफसरों को हर समय सतर्क रहने की जरूरत है। यह बात अपर पुलिस महानिदेशक जेएन सिंह ने र्सिर्कट हाऊस में पत्रकारों से मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के बाद से ही सबसे ज्यादा काम झांसी जिले में बढ़ गया है। मुंबई से लेकर इंदौर व अन्य मध्य प्रदेश के जिलों से आने वाले मजदूर झांसी से होकर निकल रहे हैं। ऐसे में झांसी जिले में कदम-कदम पर चुनौतियां बढ़ी हंै। हर समय मजदूरों के निकलने के कारण जिला संवेदनशील हो चुका है। ऐसे में पुलिस महकमे को हर समय सतर्क रहने की जरूरत है। बाॅर्डर थानों पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी व अधिकारी माॅॅस्क, ग्लब्स व सेनिटाइजर का हर समय उपयोग करें। उन्होंने कहा कि यहां मजदूरों की बढ़ती तादाद को देखते हुए प्रतिदिन कम से कम एक ट्रेन चलाने की आवश्कता है, ताकि मजदूर समय से अपने घर पहुंच सकें। मजदूरों का पूरा ध्यान पुलिस रख रही है, उनको खाना व पानी भी उपलब्ध कराया जा रहा है। बुधवार को 100 बसें चलाकर मजदूरों को उनके घर भेजा गया है। उन्होंने, इस बेहतर कार्य पर आईजी सुभाष सिंह बघेल, एसएसपी डी प्रदीप कुमार की भी सराहना की। लाॅकडाउन में पूरी तरह थमा अपराध उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन में अपराध पूरी तरह थमा है। लाॅकडाउन खुलने के बाद पुलिस इसी तरह अपनी ड्यूटी करेगी, ताकि अपराध न बढ़ सके। उन्होंने कहा है हाइवे से दो पहिया वाहन व अन्य साधन से निकलने वाले मजदूरों को रोककर पुुलिस परेशान कर न करे। इस तरह की कोई भी शिकायत उनके पास न आए। हाइवे पर भी उनके खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की जाए। वर्दी पहनकर ड्यूटी करे पुलिस उन्हांेने निर्देश दिए हंै कि लाॅकडाउन के दौरान अफसर व पुलिसकर्मी हर हाल में वर्दी पहनकर ड्यूटी करें। उन्हांेने यह भी कहा कि हाॅट स्पाॅॅट इलाकों में 50 वर्ष से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यटी कतई न लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed