फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi anjiyoplastari in PGI cordiology

झांसी में एंजियोप्लास्टी करेंगे पीजीआई के कार्डियोलॉजिस्ट

Sun, 21 Feb 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Jhansi anjiyoplastari in PGI cordiology
झांसी। झांसी समेत बुंदेलखंड के मरीजों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। अब महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में पीजीआई के कार्डियोलॉजिस्ट आकर एंजियोप्लास्टी करेंगे। इसके लिए मेडिकल कॉलेज और पीजीआई के अधिकारियों के बीच सहमति हो गई है। ऐसे में बुंदेलखंड के मरीजों का सिर्फ स्टंट का पैसा देना होगा। बाकी, सब नि:शुल्क होगा। साथ ही उन्हें दूरदराज के शहरों की भागदौड़ भी नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में कार्डियोलॉजी विभाग की अलग यूनिट बनी है। इसमें कैथ लैब की भी स्थापना की गई है। इसी लैब में एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की सुविधा है। एंजियोग्राफी रक्त वाहिनी नलिकाओं धमनी व शिराओं का एक प्रकार का एक्सरे जैसा अध्ययन है। इसका प्रयोग ह्रदय रोग, किडनी संक्रमण, ट्यूमर और खून का थक्का जमने आदि की जांच में किया जाता है। हृदय के ठीक से काम नहीं करने पर शरीर में रक्त का संचार रुक जाता है। एंजियोग्राफी से हृदय की धमनी में रुकावट व सिकुड़न का पता चल जाता है। एंजियोग्राफी के बाद बीमारी से ग्रसित धमनियों को खोलने के लिए एंजियोप्लास्टी की जाती है। इससे रक्तविहीन मांसपेशियों में खून का प्रवाह बढ़ जाता है और हार्ट अटैक की आशंका कमी हो जाती है।
विज्ञापन

कोरोना काल में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को कोविड अस्पताल बना देने की वजह से कैथ लैब ताले में बंद हो गई। अब इसे फिर से खुलवाया जा रहा है। साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पीजीआई के अधिकारियों से बात कर झांसी आकर एंजियोप्लास्टी करने पर सहमति भी ले ली है। बताया गया कि हर 15 दिन में पीजीआई के कार्डियोलॉजिस्ट झांसी मेडिकल कॉलेज आकर मरीजों की एंजियोप्लास्टी करेंगे। बीपीएल और आयुष्मान रोगियों के लिए यह नि:शुल्क होगी। वहीं, अन्य मरीजों को स्टंट के महज 25 से 30 हजार रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर एक से सवा लाख में होती
सरकारी अस्पतालों में आने वाले 12-15 फीसदी मरीज हाईपरटेंशन व अन्य हृदय रोगों से पीड़ित होते हैं। तमाम मरीजों को एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी की जरूरत पड़ती है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए तो एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी कराना उनकी जेब की पहुंच से बाहर है। जबकि, निजी अस्पतालों में एंजियोग्राफी 10 से 12 हजार और एंजियोप्लास्टी एक से सवा लाख रुपये में होती है।

पीजीआई के कार्डियोलॉजिस्ट झांसी मेडिकल कॉलेज आकर मरीजों की एंजियोप्लास्टी करने पर सहमत हो गए हैं। अब शासन से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने पर हर 15 दिन में पीजीआई के कार्डियोलॉजिस्ट मेडिकल कॉलेज आकर एंजियोप्लास्टी करने लगेंगे। मरीजों को सिर्फ स्टंट का पैसा देना होगा। इससे बुंदेलखंड के ह्रदय रोगियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
- डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed