फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi and lalitpur corona case slow

झांसी और ललितपुर में मंद पड़ी कोरोना की रफ्तार

Thu, 21 Jan 2021 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Jhansi and lalitpur corona case slow
झांसी। झांसी और ललितपुर जिले में कोरोना महामारी के संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ गई है। वर्तमान में दोनों जिलों में 127 सक्रिय संक्रमित हैं। रिकवरी रेट में तेजी से सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के संक्रमण का पहला मामला 27 अप्रैल को सामने आया था। इसके बाद इक्का-दुक्का मरीज मिलते रहे। जून की समाप्ति तक सिर्फ 193 लोगों में ही इस महामारी की जकड़न पाई गई थी। जबकि, 18 संक्रमितों की मौत हो चुकी थी। लेकिन, जुलाई में अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के साथ इस महामारी ने जिले में तेजी से अपने पैर फैलाये। खासतौर पर महानगर की लगभग हर गली और मुहल्ले में वायरस ने अपनी दस्तक दी। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जुलाई की समाप्ति तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,219 पर पहुंच गई थी और मौत का आंकड़ा 66 पर जा पहुंचा था। आगामी महीनों में भी ये स्थिति लगातार बनी रही। झांसी में अब तक 10,363 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया जा चुका है। हालांकि, इनमें से 10,093 डिस्चार्ज हो चुके हैँ। रिकवरी रेट 97.39 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वर्तमान में 96 सक्रिय संक्रमित हैं।
विज्ञापन

वहीं, ललितपुर जिले में अब तक कोरोना के 3,412 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 3,334 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 31 सक्रिय संक्रमित है। ललितपुर में पिछले एक सप्ताह के भीतर दो दिन ऐसे रहे, जब एक भी नया मरीज नहीं मिला। वहीं, झांसी में रफ्तार बेहद धीमी हो चली है। यहां मंगलवार को 3,239 नमूनों की जांच हुई थी और सिर्फ पांच नए मरीज मिले। जबकि, बुधवार को 3,225 नमूनों की जांच में 13 नए मरीज सामने आए। वहीं, ललितपुर में सिर्फ दो मरीज ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed