{"_id":"6ad9e2da014545c59e0e9854","slug":"youth-drowns-while-bathing-in-dhasan-river-in-jhansi-2026-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती की शादी से पहले मौत: कार्ड देने जा रहा था युवक, धसान नदी में डूबने से हुई मौत; परिवार में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती की शादी से पहले मौत: कार्ड देने जा रहा था युवक, धसान नदी में डूबने से हुई मौत; परिवार में मातम
Thu, 22 Oct 2026 03:48 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 22 Oct 2026 03:48 PM IST
सार
झांसी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां झारखंड धाम के पास धसान नदी में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जलालपुर निवासी 20 वर्षीय दीपक राजा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
धसान नदी में नहाते समय डूबा 20 वर्षीय युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लहचूरा थाना क्षेत्र के झारखंड धाम के पास धसान नदी में बृहस्पतिवार सुबह नहाते समय डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जलालपुर निवासी दीपक राजा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दीपक अपने एक दोस्त के साथ उसकी शादी का कार्ड देने गया था। इसी दौरान वह झारखंड धाम के पास धसान नदी में नहाने लगा। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर लहचूरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने नदी में उसकी तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद दीपक का शव बरामद कर लिया गया। घटना के बाद परिजनों में शोक छा गया।
विज्ञापन