फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Graduate MLC elections today; 2.64 lakh voters across 10 districts

Jhansi News: स्नातक एमएलसी चुनाव आज, 10 जिलों में 2.64 लाख मतदाता

Fri, 23 Oct 2026 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Graduate MLC elections today; 2.64 lakh voters across 10 districts
बीकेडी कॉलेज से इलाहाबाद- झांसी खंड स्नातक चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां के रवाना होने के दौरान
झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव के तहत शुक्रवार को 10 जिलों में मतदान होगा। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2,64,233 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 354 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव की तैयारियों के तहत बृहस्पतिवार को झांसी से 47 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। अधिकारियों ने रवानगी स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदान को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,84,166 पुरुष और 80,067 महिला मतदाता हैं। मतदान के लिए 299 मूल और 55 सहायक मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिले में 31 मतदान केंद्रों पर 47 मतदेय स्थल हैं। यहां 25,220 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए आठ जोनल और 26 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पोलिंग पार्टियों के साथ माइक्रो ऑब्जर्वर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


मतदान के बाद बीकेडी कॉलेज में रखी जाएंगी मतपेटिकाएं
मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर एवं मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद सभी जिलों से प्राप्त मतपेटिकाओं और अन्य सांविधिक व असांविधिक निर्वाचन सामग्री को बीकेडी कॉलेज के कोठारी हॉल स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। स्ट्रांग रूम को सील करते समय उम्मीदवार या उनके निर्वाचन अभिकर्ता उपस्थित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 मीटर के दायरे में प्रतिबंध
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम गौरांग राठी ने बृहस्पतिवार को बीकेडी परिसर में पोलिंग पार्टियों की रवानगी और वापसी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पोलिंग पार्टियों को समय से रवाना करने, निर्धारित मतदेय स्थलों पर समय से पहुंचने और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक केंद्र पर एक अधिकारी की तैनाती की गई है। मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे को प्रतिबंधित रखने के निर्देश दिए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सीओ समेत पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इस दौरान सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, संयुक्त मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, सिटी मजिस्ट्रेट योगेश्वर सिंह और प्रभारी एडीओ आरके पाल मौजूद रहे।
कहां-कितने मतदाता
जिला मतदेय स्थल
पुरुष
महिला
कुल मतदाता
प्रयागराज
152
79,823
35,196
1,15,019
झांसी
47
16,872
8,348
25,220
जालौन 33
14,656
6,343
20,999
कौशांबी
22
14,231
5,909
20,140
बांदा
22
14,052
5,742
19,794
फतेहपुर
25
11,969
5,627
17,596
हमीरपुर
18
11,210
4,270
15,480
चित्रकूट
13
8,488
3,134
11,622
ललितपुर
13
7,871
3,459
11,330
महोबा
09
4,994
2,039
7,033
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed