Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Female sub-inspector enters temple wearing shoes Video goes viral; priests and devotees express outrage, demand action
{"_id":"6ada4b35c01b12c9d1018d3d","slug":"video-female-sub-inspector-enters-temple-wearing-shoes-video-goes-viral-priests-and-devotees-express-outrage-demand-action-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंदिर में जूते पहनकर घुसी महिला दरोगा वीडियो वायरल, पुजारी और श्रद्धालुओं में आक्रोश, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मंदिर में जूते पहनकर घुसी महिला दरोगा वीडियो वायरल, पुजारी और श्रद्धालुओं में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
नीरज नरवरिया
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:13 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। शारदीय नवरात्र के नवमी पर्व पर मऊरानीपुर के बड़ी माता मंदिर में एक घटना सामने आई है। शाम करीब 7 बजे एक महिला उपनिरीक्षक जूते पहनकर मंदिर परिसर में घूमती दिखीं। इस घटना से श्रद्धालुओं और पुजारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
यह पूरी घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। प्रत्यक्षदर्शियों और पुजारियों ने महिला उपनिरीक्षक को जूते पहने देखकर आपत्ति जताई। जब पुजारियों ने उन्हें टोका, तो उन्होंने गलती स्वीकारने के बजाय रौब झाड़ा। इस अनुचित व्यवहार से स्थानीय लोगों और पुजारियों का रोष और बढ़ गया। महिला उपनिरीक्षक ने बताया कि उन्हें मंदिर में किसी जेबकतरे के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसी आपात सूचना के कारण वह जल्दबाजी में जूते नहीं उतार पाईं।
वहीं, मंदिर के पुजारी सौरभ पंडा और विवेक पंडा ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अनिश्चितकालीन समय के लिए मंदिर के कपाट बंद कर देंगे।
मामला संज्ञान में आया है। मंदिर में जूते पहनकर नहीं जाना चाहिए था। मामले की निष्पक्ष कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- रत्नेश सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।