फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A young man who went to catch fish in the river slipped and drowned in the deep water

Jhansi: नदी में मछली पकड़ने गए युवक का फिसला पैर, गहराई में समा गया, गोताखोरों ने निकाला शव

Sat, 09 Aug 2025 06:48 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 09 Aug 2025 06:48 PM IST
सार

नदी में मछली पकड़ने गए युवक का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया। देर रात जब खोजबीन के बाद नहीं मिला तो स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। 
 

विज्ञापन
Jhansi: A young man who went to catch fish in the river slipped and drowned in the deep water
नदी में डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बौड़ा में नदी से मछली पकड़ने गए व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


ग्राम बोड़ा थाना मऊरानीपुर निवासी रामू बाल्मीकि ने बताया कि उसका भतीजा 26 वर्षीय शीतल बाल्मीकि शुक्रवार की सुबह घर से नबादा मौजा गढ़मऊ नदी में मछली पकड़ने गया था। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पास में जानवर चला रहे लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। देर रात तक तलाश की गई। पर शव नहीं मिला। सुबह होते ही स्थानीय गोताखोरों ने खोजबीन शुरू कर दी। काफी प्रयासों के बाद शव मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक राजीवकांत घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed