{"_id":"6a22662cfdf182b6f60dc769","slug":"jhansi-a-young-man-attacked-a-woman-with-a-screwdriver-on-the-platform-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: प्लेटफार्म पर युवक ने युवती पर किया पेंचकस से हमला, प्रेम-प्रसंग में दोनों घर से भागे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: प्लेटफार्म पर युवक ने युवती पर किया पेंचकस से हमला, प्रेम-प्रसंग में दोनों घर से भागे थे
Fri, 05 Jun 2026 11:31 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:31 AM IST
सार
पूछताछ में पता चला कि दोनों प्रेम प्रसंग के कारण घर से भागकर झांसी आए थे। यहां पर युवती का मन बदल गया और वह घर लौटने की जिद करने लगी। इस पर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
युवती पर हमला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्लेटफार्म पर बृहस्पतिवार अचानक युवक-युवती ने विवाद हो गया। आक्रोश में आकर युवक ने पेंचकस से युवती पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंची जीआरपी व आरपीएफ ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की। बताया गया है कि युवक-युवती प्रेम प्रसंग के कारण घर से भागकर झांसी आए थे। यहां पर युवती का मन बदल गया और उसने घर लौटने की जिद की, इस पर दोनों में विवाद हो गया। जीआरपी ने दोनों को पकड़कर थाने ले गए और परिजनों को सूचना दे दी है।
भोपाल का है युवक और होशंगाबाद की है युवती
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर चाइल्ड लाइन बूथ के समीप युवक-युवती के बीच अचानक विवाद होने लगा। इस बीच युवक आक्रोश में आ गया और पेंचकस निकालकर उस पर हमला कर दिया। उसके हाथ में पेंचकस लगने से खून निकलने लगा। उन्होंने इसकी सूचना मुख्य गेट पर तैनात आरपीएफ व जीआरपी कर्मियों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि भोपाल का रहने वाला है और युवती होशंगाबाद में रहती है।
युवती की घर लौटने की बात पर युवक ने बोला हमला
दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग के कारण वह घर से भागकर झांसी आए थे। यहां अचानक युवती का मन बदल गया और उसने युवक से घर वापस लौटने की जिद करते हुए उसके साथ जाने से इंकार कर दिया। इससे आक्रोशित होकर युवक ने पेंचकस से हमला कर दिया। जिससे युवती के हाथ में खरोच लगने से खून आ गया। जीआरपी दोनों को पकड़कर थाने ले गई। जहां जीआरपी ने परिजनों से संपर्क कर पूरा मामला बताया।
विज्ञापन
युवक पर मामला दर्ज
थाना प्रभारी जीआरपी रावेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक व युवती प्रेम प्रसंग के कारण घर से भागे है। दोनों बालिग है। युवती के परिजनों ने युवक पर थाने में मामला दर्ज कराया है। परिजनों से बात हुई है, वह मध्य प्रदेश पुलिस के साथ जीआरपी थाने आ रहे है। उनके आने के बाद दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।