{"_id":"6a6aec932295a4b21a064b74","slug":"jhansi-a-tanker-full-of-milk-overturned-and-flowed-into-the-road-and-drains-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: दूध से भरा टैंकर पलटा, सड़क-नालियों में बहा, बर्तनों में भरते हुए ग्रामीणों का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: दूध से भरा टैंकर पलटा, सड़क-नालियों में बहा, बर्तनों में भरते हुए ग्रामीणों का वीडियो वायरल
Thu, 30 Jul 2026 01:24 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:24 PM IST
सार
टैंकर मऊरानीपुर से झांसी की ओर जा रहा था। प्रतापपुरा के पास अचानक एक अन्ना पशु सामने आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
सड़क पर पड़ा टैंकर एवं नीचे फैले दूध को भरते ग्रामीण।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतापपुरा के पास गुरुवार सुबह करीब आठ बजे दूध से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर में भरा अधिकांश दूध सड़क और नालियों में बह गया। दूध बहता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बाल्टियों व अन्य बर्तनों में दूध भरकर ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
टैंकर मऊरानीपुर से झांसी की ओर जा रहा था। प्रतापपुरा के पास अचानक एक अन्ना पशु सामने आ जाने पर चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर दूध फैल गया और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। कई लोग बाल्टियों, डिब्बों और अन्य बर्तनों में दूध भरकर ले जाते दिखाई दिए। सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। टीम के अनुसार हादसे में टैंकर चालक और परिचालक पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।
वायरल वीडियो...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन