फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A man on his way to attend a wedding procession fell from the Sukuwa-Dhukwa dam bridge and died

Jhansi: दूल्हे के चाचा की संदिग्ध अवस्था में नदी में गिरने से मौत, परिजनों ने पुल से फेंकने का लगाया आरोप

Tue, 21 Apr 2026 11:03 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 21 Apr 2026 11:03 AM IST
सार

बरातियों का आरोप है कि कुछ युवकों ने उनको नदी में धक्का दे दिया जबकि पुलिस का कहना है कि पेशाब के लिए जाते समय पांव फिसलने के बाद नदी में गिरकर डूबने से मौत हुई।

विज्ञापन
Jhansi: A man on his way to attend a wedding procession fell from the Sukuwa-Dhukwa dam bridge and died
मृतक कोमल की फाइल फोटो व हादसे की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

बबीना के सुकुवां-ढुकुवां बांध के पास सोमवार देर रात बरात लेकर जा रहे दूल्हे के चाचा की संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में गिर जाने से मौत हो गई। बरातियों का आरोप है कि कुछ युवकों ने उनको नदी में धक्का दे दिया जबकि पुलिस का कहना है कि पेशाब के लिए जाते समय पांव फिसलने के बाद नदी में गिरकर डूबने से मौत हुई।

विज्ञापन


युवकों पर नदी में फेंकने का आरोप
दतिया के दुरसड़ा थाना के बसवाहा गांव निवासी कोमल दोहरे (57) के भतीजे की बरात सोमवार रात करीब 9 बजे बड़ागांव के बराठा गांव से ललितपुर के कंधारी कला गांव जाने के लिए निकली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11:30 बजे बस सुकुवां-ढुकुवां डैम के पास पहुंची। वहां गांव के चार युवक बाइक लेकर खड़े थे। बस चालक ने हॉर्न देकर पास मांगा, इस पर बाइक सवार युवक नाराज हो उठे। आरोपी युवकों ने बांध के पुल पर बस रोक ली। विवाद के बीच कोमल भी नीचे उतर आए। आरोप है कि युवकों ने लात मारकर उनको नदी में फेंक दिया। बरात में मौजूद लोगों ने कोमल को बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आरोपी युवक वहां से भाग निकले। बबीना थानाध्यक्ष विनय साहू पुलिस फोर्स के साथ जा पहुंचे। बरातियों की निशानदेही पर पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष विनय साहू ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। बस के खड़े होने पर कोमल पेशाब करने नीचे उतरा। पुल पर पांव फिसल जाने से वह नदी में जा गिरा। कोमल ने शराब भी पी हुई थी। घटना स्थल पर पांव फिसलने के निशान मिले हैं। हालांकि, अभी अन्य पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed