{"_id":"6239ab66176bd67d1169f81c","slug":"jhansi-a-few-days-before-the-wedding-the-young-man-died-in-an-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसी: शादी से चंद रोज पहले युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: शादी से चंद रोज पहले युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, घर में मचा कोहराम
Tue, 22 Mar 2022 04:27 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 22 Mar 2022 04:27 PM IST
सार
अजय राजपूत की 13 अप्रैल को शादी होनी थी। दूज के दिन वह अपनी बहन के यहां गया था, जहां से लौटते समय सड़क हादसे में वह घायल हो गया। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शादी से कुछ दिन पहले सड़क हादसे में अजय की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शादी से महज कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद शादी की तैयारियों में जुटे परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक थाना बड़ागांव के जौरी बुजुर्ग निवासी द्वारिका प्रसाद राजपूत का पुत्र अजय (20) दूज के दिन बहन के घर टीका कराने ललितपुर गया था। टीका कराकर बाइक से गांव वापस लौट रहा था। जैसे ही वह थाना रक्सा के डोंगरी गांव के पास पहुंचा, एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अजय बाइक से सिर के बल सड़क पर जा गिरा। उसके सर, हाथ एवं पांव में गंभीर चोट आ गई।
विज्ञापन
Trending Videos
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल अजय को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है अजय की शादी 13 अप्रैल को होनी थी। इन दिनों उसके विवाह की तैयारियां चल रही थीं। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।