Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP engages in politics over dead bodies: Digvijaya

लाशों पर राजनीति करती है भाजपा : दिग्विजय

Fri, 27 Nov 2026 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
BJP engages in politics over dead bodies: Digvijaya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओरछा। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा बृहस्पतिवार को ओरछा पहुंची। यहां उन्होंने श्रीरामराजा सरकार के दर्शन किए और बेतवा नदी किनारे कंचना घाट पर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी लाशों पर राजनीति करती है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि वर्ष 1990 में देश के कई हिस्सों में दंगे हुए थे, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की जान गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इन घटनाओं के नाम पर राजनीति करती है और लाशों पर राजनीति करना उसकी आदत है। उन्होंने लोगों से भाजपा नेताओं को गांवों में प्रवेश न देने की अपील भी की।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने मंदिरों के धन के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा देश के मंदिरों से धन चुरा रही है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने ओरछा के रामराजा मंदिर के खजाने की जांच के लिए गठित समिति पर भी सवाल उठाए। कहा कि समिति में आरएसएस के लोग शामिल होंगे। उन्होंने जिला प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूरे शासन को भ्रष्ट बताया। इस दौरान उन्होंने उज्जैन के महाकाल मंदिर और ओरछा के रामराजा मंदिर में चोरी की घटनाओं का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व की राजनीति पर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व कोई धर्म नहीं, बल्कि पहचान है, जबकि उनका धर्म सनातन है। भाजपा खुद को रामभक्त बताती है, लेकिन रामजी अनंत हैं और हजारों वर्षों से हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मंदिरों में चोरी के मामलों की जांच और आरोपों पर कार्रवाई की मांग की। यात्रा ओरछा में दो दिन विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह झांसी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed