{"_id":"68e0be31cc47f8de9000d8f4","slug":"jhansi-a-criminal-injured-in-a-police-encounter-had-stolen-jewellery-and-cash-worth-rs-1-crore-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, गुब्बारे बेचने के बहाने रेकी करके उड़ाए थे एक करोड़ के गहने व नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, गुब्बारे बेचने के बहाने रेकी करके उड़ाए थे एक करोड़ के गहने व नकदी
Sat, 04 Oct 2025 11:57 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:57 AM IST
सार
चोरी मामले में वांछित दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस उनसे महज पांच लाख रुपये के गहने ही बरामद कर सकी।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोछा भांवर में प्रापर्टी डीलर महेंद्र सिंह के आवास से हुई एक करोड़ की चोरी मामले में वांछित दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। इनमें एक बदमाश पांव में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरे को घेरकर पकड़ लिया। एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस उनसे महज पांच लाख रुपये के गहने ही बरामद कर सकी। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि गुब्बारे बेचने के बहाने उन लोगों ने कई दिन तक रेकी की। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। अभी छह बदमाश फरार हैं।
10 जुलाई की रात कोछा भांवर में मेडिकल बाईपास तिराहा निवासी महेंद्र सिंह यादव के बंगले में घुसे चोरों ने घर की आलमारी का ताला तोड़कर नकदी समेत जेवरात उड़ा दिए थे। यह चोरी करीब एक करोड़ रुपये की थी। चोरी की घटना ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी। पिछले दो माह से पुलिस वांछित बदमाशों की तलाश में जुटी थी लेकिन उनका सुराग नहीं मिल रहा था।
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति के मुताबिक वांछित बदमाशों के शनिवार को करगुआ पहाड़ी के पीछे मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में करारी के काशीराम कॉलोनी निवासी चपारी पुत्र श्याम के पांव में गोली लगी जबकि अम्बाबाय निवासी कुट्टू पुत्र हरिनाथ को पकड़ लिया। उनका एक साथी दीपक वहां से भाग निकला। महेंद्र ने बताया था कि घर की खिड़की उखाड़कर बदमाश मां के कमरे में घुसे। अलमारी में रखे सोने के एक से डेढ़ किलो गहने, एक किलो चांदी के गहने और दो लाख रुपए कैश चुराकर ले गए थे।