फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 1520 loan applications stuck... DM reprimands bankers in review meeting

Jhansi: ऋण के 1520 आवेदन फंसे...समीक्षा बैठक में डीएम ने बैंकर्स को लगाई फटकार

Tue, 30 Sep 2025 10:46 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 30 Sep 2025 10:46 AM IST
सार

कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में सोमवार बैंकों की जिलास्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम मृदुल चौधरी ने बैंकर्स को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी।

विज्ञापन
Jhansi: 1520 loan applications stuck... DM reprimands bankers in review meeting
समीक्षा बैठक में डीएम और बैंकों के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में सोमवार बैंकों की जिलास्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम मृदुल चौधरी ने बैंकर्स को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने सरकार की ओर से आमजन के लिए संचालित लाभहित योजनाओं में बरती जा रही शिथिलता पर नाराजगी व्यक्त कर फटकार लगाई। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों अमर उजाला के एमएसएमई कॉन्क्लेव में विभिन्न उद्यमियों ने बैंक से ऋण मिलने में आ रही मुश्किलों का मुद्दा उठाया था। कार्यक्रम में शामिल प्रदेश के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने खुले मंच से उद्यमियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मौजूद अफसरों को कार्रवाई के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


इधर, समीक्षा में 50 प्रतिशत से कम सीडी रेशियो वाले पीएनबी, सेंट्रल बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक सहित आधा दर्जन बैंकर्स को फटकार लगाते हुए अपने सीडी रेशियो (ऋण-जमा अनुपात) में सुधार लाए जाने के निर्देश दिए। कहा, ऐसे बैंक जिनकी सीडी रेशियो में सुधार नहीं होता है, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत एसबीआई को मिले 685 आवेदन, पीएनबी को 399, एचडीएफसी को 52, यूपी ग्रामीण बैंक को 70,यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया को 31, इंडियन बैंक को 71, प्रथमा बैंक को 70 सहित 10 बैंक को प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई न करने पर चेतावनी दी। आवेदन स्वीकृत कर ऋण वितरित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही 356 आवेदन के स्वीकृति के बाद भी वितरण न करने पर नाराजगी जताई।


स्वयं सहायता समूह के सीसीएल रिपोर्ट की समीक्षा कर बैंकर्स को कार्य पद्धति में सुधार लाने के आदेश दिए। डीएम ने 2710 आवेदन के सापेक्ष 1490 स्वीकृत तथा बैंकों की ओर से 825 सीसीएल फाइल लंबित रहने पर नाराजगी जताई। उन्होंने ब्लाक स्तर पर कैंप आयोजित कर सभी आवेदनों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने ओडीओपी योजना में 178 लंबित आवेदनों को तत्काल निस्तारित करने, सीएम माटीकला रोजगार के नौ आवेदनों को स्वीकृत कर ऋण वितरण के निर्देश दिए। मौके पर जुनैद अहमद, एलडीओ आरबीआई विशाल यादव, उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी, अग्रणी बैंक प्रबंधक पीएनबी अजय कुमार शर्मा, डीसी एनआरएलएम बृज मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed