फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi 130 percent vaccination

झांसी में रिकॉर्ड 130 फीसदी टीकाकरण, केंद्रों पर उमड़ी भीड़

Tue, 06 Jul 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Jhansi 130 percent vaccination
झांसी। जिले में सोमवार को रिकॉर्ड 130 फीसदी टीकाकरण हुआ है। पहली बार एक दिन में लगभग तेरह हजार वैक्सीन लगी हैं। सभी 34 टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीनेशन का काम हुआ। लोगों ने भी बढ़-चढ़कर वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

झांसी में पिछले शनिवार से वैक्सीन की कमी होने के चलते टीकाकरण सुस्त पड़ गया था। सोमवार को शासन की तरफ से झांसी को 21500 कोवीशील्ड की डोज उपलब्ध करा दी गई। पहले से ही कोवीशील्ड के लगभग साढ़े आठ हजार टीके झांसी में उपलब्ध थे। इसके अलावा 11060 कोवैक्सीन भी थी। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध होने की वजह से झांसी में टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली। जिले में रोजाना दस हजार टीके लगाने का लक्ष्य है मगर रिकॉर्ड तोड़ 12981 डोज लगाई गईं। यानी की लक्ष्य के सापेक्ष 129 फीसदी टीकाकरण हुआ। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि कोवीशील्ड की 11469 और कोवैक्सीन की 1512 डोज लगाई गई। अभी झांसी में लगभग 17000 कोवीशील्ड और साढ़े नौ हजार कोवैक्सीन की डोज उपलब्ध हैं। कोवैक्सीन की 50 प्रतिशत टीके पहले और बाकी 50 फीसदी दूसरी डोज वालों को लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed