फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jewelry and cash worth Rs 30 lakh were blown away by breaking the lock of the house

Jhansi News: घर का ताला तोड़कर उड़ा दिए 30 लाख रुपये के गहने और नकदी

Wed, 26 Jul 2023 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash worth Rs 30 lakh were blown away by breaking the lock of the house
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। मंगलवार आधी रात को सीपरी बाजार के बूढ़ा गांव में बदमाशों ने एक घर का ताला तोड़कर करीब 30 लाख रुपये के जेवरात समेत ढाई लाख रुपये की नकदी उड़ा दी। सुबह चोरी का पता चलने पर पुलिस भी पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। पुलिस ने आसपास छानबीन की। घर से करीब दो सौ मीटर दूर जेवरात के खाली डिब्बे बरामद हुए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है हालांकि पुलिस ने गहनों की कीमत को लेकर संदेह जताया है।
बूढ़ा निवासी कौशल कुशवाहा पुत्र गोविंद दास कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात वह परिजनों के साथ कमरे के बाहर आंगन में सोया था। आधी रात के बाद बदमाश पीछे की दीवार पर बल्ली के सहारे चढ़कर घर के अंदर घुस आए। ऊपर कमरे की आलमारी में सोने के गहने एवं नकदी रखी थी। बदमाश आलमारी का ताला तोड़कर पूरे जेवरात एवं नकदी उठा ले गए। घर से करीब दो सौ मीटर दूर गहनों के डिब्बे फेंककर भाग निकले। सुबह आलमारी का ताला टूटा देख उनकी पत्नी ने शोर मचाया। लाखों रुपये के जेवरात चोरी हो जाने से मोहल्ले में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी राजेश राय, सीपरी बाजार इंस्पेक्टर संजय शुक्ला पुलिस बल के साथ पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को भी वहां बुला लिया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पीछे की ओर दीवार से सटी हुई दो बल्लियां लगी हुई थीं लेकिन, इनके सहारे दूसरे तल पर पहुंचने को लेकर पुलिस को संदेह था। वहीं, आसपास के लोगों का कहना है कि पड़ोस के दो घरों को भी चोरों ने निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन, यहां सफल नहीं हो सके। भवन स्वामी के मुताबिक तीन सोने के हार, चार सोने की चूड़ी समेत अन्य आभूषण शामिल था। एसएसपी राजेश एस के मुताबिक पुलिस छानबीन कर रही है लेकिन, जितने आभूषण के चोरी होने की बात बताई जा रही, उसमें संदेह है।
विज्ञापन



पॉश कॉलोनियों में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा
सीपरी बाजार इलाके में ही गणेश विहार, रायल सिटी, राधिका आर्चिड जैसी पॉश इलाकों में लाखों रुपये की चोरी हो चुकी लेकिन, अभी तक पुलिस इसका खुलासा नहीं कर सकी है। वहीं, अप्रैल महीने में भोजला निवासी भंवर सिंह के घर से भी लाखों रुपये की चोरी हुई लेकिन, इस मामले में भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed