फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jewelery worth seven lakhs looted from inspector's parents by giving them lift on the highway

Jhansi News: हाईवे पर लिफ्ट देकर दरोगा के माता-पिता से लूटे सात लाख के जेवर

Wed, 05 Mar 2025 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth seven lakhs looted from inspector's parents by giving them lift on the highway

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी/पूंछ। झांसी-कानपुर हाईवे पर मंगलवार की दोपहर कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर दरोगा के मां-बाप से सात लाख के गहने लूट लिए। वृद्ध दंपती को मोंठ के भुजौंद गांव के पास कार से फेंककर बदमाश झांसी की ओर भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने हाईवे पर घेराबंदी की लेकिन बदमाशों को देर-रात तक नहीं पकड़ा जा सका।



कानपुर कमिश्नरेट के फजलगंज थाने में तैनात दरोगा मयंक सेन के पिता रामशरण सविता, निवासी किशनपुरा, जालौन) पत्नी शकुंतला के साथ झांसी के सीपरी बाजार के लिए निकले थे। यहां उनके भांजे की हल्दी की रस्म थी। दो दिन बाद भांजे की बरात जानी है।
विज्ञापन


रामशरण ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 1 बजे वे झांसी-कानपुर हाईवे पर सेसा गांव के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान उरई की ओर से आई कार के चालक ने झांसी चलने की बात कहकर उनको बैठा लिया। कार में पहले से तीन लोग सवार थे। शकुंतला के पास गहनों से भरा बैग था। उन लोगों ने शकुंतला से बैग जबरन पीछे रखवा लिया। वह (रामशरण) अगली सीट पर बैठ गए। पूंछ से आगे पहुंचने पर ड्राइवर ने खराबी आने के बहाने कार रोक ली। अंदर बैठे युवकों ने बैग समेत उनको जबरन कार से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैग की चेन टूटी हुई थी। बैग में जेवर भी नहीं थे। उन लोगों ने शोर मचाया लेकिन, बदमाश कार लेकर झांसी की ओर भाग निकले। एसपीआरए गोपीनाथ सोनी का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

इनसेट



दो थानों के बीच चकरघिन्नी बने वृद्ध दंपती

सूचना पर पीआरवी पहुंच गई लेकिन मुकदमा दर्ज कराने के लिए दंपती दो थानों के बीच घंटों चकरघिन्नी बने रहे। रामशरण का कहना है कि पहले उनसे कहा गया कि घटना मोंठ की है। इस वजह से रिपोर्ट मोंठ थाने में दर्ज होगी। वह मोंठ थाने पहुंचे। यहां करीब दो घंटे उनको बैठाया गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन अपने क्षेत्र का मामला न होने की बात कहते हुए हाथ खड़े कर दिए। मोंठ से उनको पूंछ थाना भेज दिया गया। दोनों पूंछ थाना पहुंचे। यहां भी पुलिस ने उनसे काफी देर तक पूछताछ की। वारदात की सूचना मिलने पर उनका दरोगा पुत्र भी वहां पहुंच गया। इसके बाद जाकर पुलिस ने छानबीन तेज की।




सीसीटीवी कैमरे से नहीं मिला सुराग

कार सवार बदमाशों की तलाश में पुलिस कानपुर-झांसी हाईवे पर जगह-जगह लगे सीसीटीवी तलाशने में जुटी हुई है। बदमाश वारदात के बाद झांसी की ओर भागते दिखाई पड़े लेकिन पूंछ की ओर आते समय सीसीटीवी कैमरे में उनका सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि बदमाश बेहद शातिर हैं। बैग से गहने निकालने के बाद चेन में फेविक्विक डालकर चिपका दिया था। रामशरण का कहना है कि बैग में हार, मंगलसूत्र समेत अन्य गहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed