{"_id":"5fd3ce3c8ebc3e3c4073d67e","slug":"jeneral-ticket-will-be-wait-also-more-jhansi-news-jhs1832579101","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को जनरल टिकट के लिए अभी और करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को जनरल टिकट के लिए अभी और करना होगा इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रेलवे बोर्ड ने कोरोनाकाल में जनरल टिकट कीबिक्री परिस्थितियों के हिसाब से ही जारी करने के निर्देश दिए हैं। चूंकि अभी रेल मंडल में सामान्य कोचों का संचालन नहीं हो रहा है, इस कारण मुसाफिरों को अभी जनरल टिकट के लिए और इंतजार करना होगा। ट्रेनों में अभी आरक्षित कंफर्म टिकट वाले यात्री ही सफर कर सकेंगे।
कोरोना महामारी के चलते रेलवे ने 23 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया। वर्तमान में संचालित स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को सिर्फ आरक्षित टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जो इक्का दुक्का पैसेंजर ट्रेनें चलाईं जा रहीं हैं। उनमें भी आरक्षण देकर सीट उपलब्ध कराई जा रही है। चूंकि, ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों में जनरल टिकट वालों की संख्या तीन चौथाई से अधिक रहती है। इससे रेलवे का घाटा बढ़ता जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने घाटे को कम करने के लिए आठ दिसंबर को जनरल टिकटों की बिक्री शुरू करने का आदेश सभी जोनल महाप्रबंधकों को जारी किए थे।
यह सुविधा अभी देश के सत्रह जोन में चार ने शुरू कर दी है। इसमें मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे शामिल हैं। चूंकि, अभी उत्तर मध्य रेलवे में पैसेंजर ट्रेनों व ट्रेनों में सामान्य डिब्बे लगना शुरू नहीं हुए हैं। इस कारण यात्रियों को अभी जनरल टिकट के लिए इंतजार करना होगा। इस संबंध में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जनरल टिकटों की बिक्री पर रोक नहीं है। चूंकि, अपने यहां अभी सामान्य कोचों का संचालन शुरू नहीं हुआ है, इस कारण अभी जनरल टिकट नहीं दिए जा रहे हैं।