{"_id":"6009d1248ebc3e31c471247c","slug":"jeetu-yadav-bailgadi-run-fast-jhansi-news-jhs186672176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीतू यादव की बैलगाड़ी दौड़ी सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीतू यादव की बैलगाड़ी दौड़ी सबसे तेज
विज्ञापन
प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी।
झांसी। बृहस्पतिवार को शिवपुरी मार्ग पर ढाई किलोमीटर की बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता, बालक और बालिका दौड़ हुई। बैलगाड़ी दौड़ में 36 बैलगाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें जीतू यादव ने पहला, राजू अहिरवार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
शिवपुरी मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप से रक्सा टोल प्लाजा तक करीब ढाई किलोमीटर की बैलगाड़ी दौड़ हुई। इसमें जीतू यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालक व बालिकाओं की दौड़ में पहले नंबर पर बालिकाओं में छाया ठाकुर पलींदा ने पहला, शीलू यादव लहार ने दूसरा व संध्या राजपूत पलींदा ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक दौड़ में दिलीप यादव सैंयर ने प्रथम, सचिंद्र यादव सैंयर ने द्वितीय तथा हरीनिवास दुबे डामरौन तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विधायक राजीव सिंह पारीछा ने झंडी दिखाकर बैलगाड़ी प्रतियोगिता की शुरुआत की। अध्यक्षता शेरू यादव तथा चंद्रभान राय ने की।
पुरस्कार वितरण पूर्व ब्लाक प्रमुख पंजाब सिंह यादव ने किया। बैलगाड़ी दौड़ में प्रथम स्थान पर आए जीतू यादव लहार को बाइक तथा दूसरे नंबर पर आए राजू अहिरवार गुरसराय को एलइडी और तीसरे नंबर पर आए रवि (जीतू यादव लहार की दूसरी बैलगाड़ी) को पुरस्कार के रूप में रेफ्रिजरेटर दिया गया। इस मौके पर हरिओम यादव, गोपाल सेन, रमेश जोशी, गरीब दास राजपूत, अशोक मिश्रा, अंकित सेन, शशिकांत राजपूत, अन्नी यादव व मेहरबान आदि मौजूद रहे।