फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   JEE Advanced: Kushal secured 845th rank

जेईई एडवांस्ड : कुशल ने हासिल की 845वीं रैंक

Tue, 03 Jun 2025 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
JEE Advanced: Kushal secured 845th rank

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। जेईई एडवांस्ड के परीक्षा परिणाम में झांसी के कुशल अग्रवाल ने 845वीं रैंक हासिल की है। कुशल का कहना है कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। उनकी चाहत आईआईटी खड़गपुर या रुड़की से कंप्यूटर साइंस ब्रांच से बीटेक करने की है।

महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल से 12वीं की पढ़ाई करने वाले कुशल का कहना है कि 11वीं से ही जेईई की तैयारी शुरू कर दी थी। रोजाना सात से आठ घंटे पढ़ाई करते थे। मोबाइल का इस्तेमाल भी सिर्फ पढ़ाई के लिए ही करते थे। पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन के लिए बैडमिंटन खेलते और स्वीमिंग करते थे। कहा कि उन्हें समस्या का समाधान खोजने में रुचि है। इंजीनियरिंग क्षेत्र में दिमाग और बुद्धि का काफी इस्तेमाल होता है। इसलिए वह इंजीनियरिंग क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहते हैं। उनके पिता अरुण अग्रवाल की किराना की दुकान है। जबकि, मां रिचा अग्रवाल गृहिणी हैं। बेटे की सफलता पर माता-पिता ने मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन




कई विद्यार्थियों ने भी पाई सफलता



जेईई एडवांस्ड का परिणाम जारी होते ही परीक्षार्थियों में अपनी रैंक जानने के लिए होड़ मच गई। कई विद्यार्थियों ने सफलता पाई। कनिष्क श्रीवास्तव ने 4826वीं, आयुष तिवारी ने 7585, नीर लहरिया ने 9183, देवराज शर्मा ने 10592, रेहान खान ने 10861, सुमाइला खान ने 11351 रैंक हासिल की है। वहीं, आदर्श सिंह परिहार ने 13492, शिवराज सिंह ने 16332, आकांक्षा श्रीवास्तव ने 18994, मो. मोहसिन सिद्दीकी ने 23927, कृष्णा गुप्ता ने 27335वीं रैंक प्राप्त की है। ये सभी महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थी हैं। स्कूल निदेशक गौरव मिश्रा, चेयरमैन अनु मिश्रा, प्रधानाचार्य सुबुही रिजवी ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed