फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   je ka nhi huya tha apharan, rishedari me chale gaye the gwaliyar

जेई का नहीं हुआ था अपहरण, रिश्तेदारी में चले गए थे ग्वालियर

Fri, 26 Feb 2021 07:04 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
je ka nhi huya tha apharan, rishedari me chale gaye the gwaliyar
जेई का नहीं हुआ था अपहरण, रिश्तेदारी में चले गए थे ग्वालियर
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली इलाके में रहने वाले एक जेई ड्यूटी पर जाने के दौरान अचानक लापता हो गए थे। शुक्रवार सुबह पुलिस ने उन्हें ग्वालियर से सकुशल बरामद कर झांसी लाई। वह एक रिश्तेदार को देखने गए थे। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जेई से पूछताछ कर रही है।

बंगलाघाट निवासी हरीशंकर दुनौरिया जालौन जिले के पिरौना में मनरेगा में जूनियर इंजीनियर हैं। बुधवार सुबह वह ड्यूटी के लिए घर से निकलने के बाद अचानक लापता हो गए थे। परिजनों की तहरीर पर अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी। छानबीन के दौरान उनकी लोकेशन ग्वालियर में मिलने के बाद पुलिस सतर्क होकर तलाश में जुट गई। बृहस्पतिवार की रात कोतवाली पुलिस ने ग्वालियर पहुंचकर डेरा डाल लिया था। शुक्रवार सुबह पुलिस ने जेई के एक रिश्तेदार के घर दबिश देकर उनको सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह एक रिश्तेदार को देखने ग्वालियर आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed