फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   JDA's area increased by 183 sq km, now the wheel of development will turn faster

Jhansi News: जेडीए का 183 वर्ग किमी बढ़ा दायरा, अब तेजी से घूमेगा विकास का पहिया

Sun, 27 Jul 2025 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
JDA's area increased by 183 sq km, now the wheel of development will turn faster

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। झांसी महायोजना-2031 को शासन की मंजूरी मिल गई है। अब झांसी विकास प्राधिकरण का दायरा 183 किलोमीटर बढ़ गया है। 75 गांव भी मास्टर प्लान में शामिल किए गए हैं। चार मार्गों पर आवासीय क्षेत्र प्रस्तावित है। व्यावसायिक क्षेत्रफल में 10 गुना इजाफा हो गया है। ऐसे में अब तेजी से महानगर में विकास का पहिया घूमेगा।

केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत जीआईएस तकनीक पर महायोजना-2031 के लिए 2020 में सर्वे हुआ था। इसके लिए नियुक्त कंसल्टेंट ने सैटेलाइट इमेज के जरिये क्षेत्र का जीआईएस आधार नक्शा तैयार किया गया। स्थलीय सत्यापन के बाद सुधार किया गया। शासन स्तर से भी कुछ संशोधन के लिए सुझाव दिए गए। कुछ महीने पहले ही जेडीए ने अंतिम ड्राफ्ट तैयार करके शासन को भेजा था। शनिवार को शासन की ओर से महायोजना-2031 को हरी झंडी दे दी गई।बताया गया कि महायोजना-2031 का उद्देश्य आमजन की भौतिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुनियोजित विकास को दिशा देना है। इसमें जन सुविधाओं जैसे कि जलापूर्ति, ड्रेनेज सिस्टम, विद्युत आपूर्ति शैक्षणिक, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं, सामुदायिक सुविधाओं, यातायात व्यवस्था, वर्षा जल निकासी की व्यवस्था का ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन




महायोजना-2021 में झांसी विकास क्षेत्र 322.36 वर्ग किलोमीटर था, जो जनवरी 2004 से प्रभावी था। वर्ष 2013 में झांसी विकास क्षेत्र का विस्तार किया गया और 62 गांव शामिल कर लिए गए। वर्ष 2023 में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का गठन होने के बाद झांसी विकास क्षेत्र का क्षेत्रफल 505.53 वर्ग किलोमीटर हो गया। इसमें 75 राजस्व गांव शामिल किए गए। नगर नियोजक विजय कुमार सिंह ने बताया कि नई महायोजना में झांसी विकास प्राधिकरण क्षेत्र की अनुमानित 11.68 लाख जनसंख्या की जरूरतों को पूरा करने के लिए आवासीय उपयोग के तहत 8703.77 हेक्टेयर भूमि प्रस्तावित है। ये झांसी से ललितपुर मार्ग, शिवपुरी मार्ग, मेडिकल चौराहा से कानपुर मार्ग और बरुआसागर की ओर नए आवासीय क्षेत्र प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रखंडीय पार्क में दर्ज ये क्षेत्र हुए आवासीय, पास हो सकेगा नक्शा

महायोजना-2031 में नयागांव, बूढ़ा, पिछोर, तालपुरा और डड़ियापुरा क्षेत्र में आवासीय भू-उपयोग के लिए स्वीकृति दी गई है। इनका क्षेत्रफल 136.85 हेक्टेयर है। इसके अलावा, नारायण बाग से लगी हुई 100.42 हेक्टेयर भूमि और भानी देवी गोयल के पीछे भी आवासीय क्षेत्र प्रस्तावित किया गया है। ये प्रखंडीय पार्क में दर्ज थे लेकिन आवासीय होने के बाद यहां नक्शा पास हो सकेगा।




झांसी को यूं संवारा जाएगा

Iमहायोजना-2031 से जनता को सुव्यवस्थित और सुरक्षित महानगर में रहने का अवसर मिलेगा। योजना के तहत बेहतर सड़कें, जन सुविधाएं, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। अवैध निर्माण पर रोक लगेगी और पर्यावरण अनुकूल विकास को बढ़ावा मिलेगा। इससे नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर होगा और भविष्य में भी सुविधाएं बनी रहेंगी। - आलोक यादव, उपाध्यक्ष, जेडीएI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article