{"_id":"60fc68338ebc3e58407ade67","slug":"jda-will-improve-the-condition-of-colonies-jhansi-news-jhs200315547","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनियों की दशा सुधारेगा जेडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनियों की दशा सुधारेगा जेडीए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण अपनी कॉलोनियों की दशा सुधारेगा। कॉलोनी को हरा-भरा रखने के साथ ही वहां साफ-सफाई की व्यवस्था भी दुरुस्त कराई जाएगी। जेडीए बोर्ड के निर्देश के बाद जेडीए प्रशासन ने कवायद शुरू की है।
शहर में जेडीए ने सारंध्रा नगर, पीतांबरा नगर, वीरागंना नगर जैसी कई आवासीय कॉलोनियां विकसित की हैं। इन कॉलोनियों में सड़क, नाली, पार्कों के रखरखाव का जिम्मा प्राधिकरण के पास ही है लेकिन, स्थानीय लोग अकसर इनकी शिकायतें लेकर अफसरों के पास पहुंचते हैं। मंडलायुक्त डा. अजय शंकर पांडेय के पास भी इन कॉलोनियों की दुर्दशा की शिकायत पहुंच गई। उसके बाद हुई जेडीए बोर्ड की बैठक में मंडलायुक्त ने इन कॉलोनियों की दुर्दशा पर नाराजगी जताते हुए इनको दुरुस्त रखने के निर्देश जेडीए अफसरोें को दिए। उसके बाद अब इन कॉलोनियों के दिन बहुरने की उम्मीद पैदा हुई है। प्राधिकरण अफसरों का कहना है कि इसे हरा-भरा रखने के लिए पार्क समेत ओपन स्पेस में भी पौधरोपण कराया जाएगा। इसके साथ ही निर्माणाधीन कॉलोनियों में भी अभियान चलाकर पौधरोपण कराया जाएगा। इसके अलावा कॉलोनियों में एसटीपी, ड्रेनेज कवर, डस्टबिन समेत साफ-सफाई की व्यवस्था भी दुरूस्त कराई जाएगी।