{"_id":"5fa9a7758ebc3e9bd760d432","slug":"jda-team-enlegall-kabja-jhansi-news-jhs180753121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा हटाने गई जेडीए टीम को करना पड़ा विरोध का सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा हटाने गई जेडीए टीम को करना पड़ा विरोध का सामना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर के सीपरी क्षेत्र के चित्रा सिनेमा के पीछे अवैध रूप से मकान का छज्जा निर्माण की शिकायत की गई थी। शिकायत पर पहुंची जेडीए की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। बाद में नगर निगम व पुलिस के पहुंचने पर अवैध रूप से निर्माणाधीन छज्जे को गिराया गया।
सीपरी क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा मकान अवैध रूप से मकान का छज्जा व सीढ़ियों का निर्माण कराया जा रहा था। जिसकी शिकायत प्रशासन के आला अफसरों से की गई थी। शिकायत को संज्ञान में लेकर अधिकारियों ने जेडीए व नगर निगम को मामले की पड़ताल कर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। जिसके चलते झांसी विकास प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची तो निर्माण करा रहे व्यक्ति ने अपना पक्ष रखते हुए विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान इलाके में हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर नगर निगम व पुलिस कर्मियों के पहुंचने के बाद कब्जा हटाया गया।
इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि कब्जे शिकायत आलाअधिकारियों से की गई थी। जिसके चलते स्वामी द्वारा विरोध किया गया था। नगर निगम व जेडीए की टीम द्वारा कब्जा हटा दिया गया है।