फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   JDA sealed two basements including hotel

Jhansi News: जेडीए ने होटल समेत दो बेसमेंट को किया सील

Tue, 06 Aug 2024 05:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
JDA sealed two basements including hotel
बेसमेंट में अवैध तरीके से संचालित हो रही थी व्यावसायिक गतिविधि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जेडीए (झांसी विकास प्राधिकरण) की टीम सोमवार को अवैध तरीके से पार्किंग के लिए बनाए बेसमेंट का व्यावसायिक इस्तेमाल करने वाले प्रतिष्ठानों को सील किया। नई दिल्ली के राजेंद्र नगर में कोचिंग के बेसमेंट में जलभराव से दो छात्राओं की मौत के बाद प्रदेश सरकार ने व्यावसायिक गतिविधि संचालित होने वाले बेसमेंट को सील करने के आदेश दिए। इस पर प्राधिकरण उपाध्यक्ष के आदेश पर टीमों को लगाकर चिह्निकरण का काम किया गया। सोमवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष आलोक यादव के आदेश पर पुलिस फोर्स के साथ टीम मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचे। टीम ने शीलाश्री होटल के बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधि संचालित होने पर सीलिंग कार्रवाई की। वहीं, नजदीक में एक दवा के प्रतिष्ठान के नीचे रूपसिंह यादव के बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधि मिलने पर सीलिंग कार्रवाई की। उपाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि मंगलवार को भी टीम सीलिंग का कार्रवाई करने के लिए निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed