{"_id":"5ff60f8c8ebc3e2f76722a29","slug":"jda-office-will-be-made-near-vikas-bavan-jhansi-news-jhs185389713","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन के पास बनेगा जेडीए का नया दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन के पास बनेगा जेडीए का नया दफ्तर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर के विकास भवन व खनन विभाग के बीच नजूल की खाली पड़ी पांच हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) का नया दफ्तर बनाया जाएगा। जेडीए द्वारा प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा दिया है। शासन से हरी झंडी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
शहर को सुनियोजित तरीके से विकसित करने के लिए वर्ष 1984 में जेडीए का गठन हुआ था। गठन होते ही बस स्टैंड मार्ग स्थित एबट मार्केट चौराहे पर जेडीए का कार्यालय को खोला था। लेकिन जगह कम होने के कारण कार्यालय को कचहरी स्थित राय कंपाउंड में स्थानांतरित कर दिया गया था। बाद में इसको कमिश्नरी कैंपस में खोल दिया था। जहां पर मात्र तीन कमरे ही होने के कारण जगह की किल्लत होने लगी थी। जिसको नजदीक की ही एक अन्य भवन में शिफ्ट कर दिया गया था। सालों से जेडीए द्वारा स्वयं की इमारत में ही कार्यालय खोलने की कवायद चल रही थी। लेकिन अब जेडीए द्वारा विकास भवन से सटी हुई नगर निगम की पांच हजार वर्ग मीटर जमीन पर कार्यालय का निर्माण कराने की योजना को तैयार कर प्रस्ताव को शासन में भेजा दिया गया है। शासन से स्वीकृत मिलते ही नगर निगम से जमीन को खरीदकर निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
विकास भवन से सटी हुई नगर निगम की पांच हजार वर्ग मीटर जमीन पर जेडीए कार्यालय का निर्माण की योजना बनाकर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही जमीन को खरीदकर निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। सर्वेश कुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष जेडीए