Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   JDA became rich from auction of plots, Rs 10 crores came into its account

Jhansi News: भूखंडों की नीलामी से जेडीए मालामाल, खाते में आए 10 करोड़

Fri, 18 Oct 2024 03:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
JDA became rich from auction of plots, Rs 10 crores came into its account
- कई प्लाॅटों की तो बोली बेस प्राइस से तीन गुना से ज्यादा कीमत तक गई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भूखंडों की नीलामी करके झांसी विकास प्राधिकरण मालामाल हो गया है। जेडीए के खाते में 10.68 करोड़ रुपये आ गए हैं। कई प्लाॅटों की तो बोली बेस प्राइस से तीन गुना से ज्यादा कीमत तक गई है। हालांकि, जेडीए के चार व्यावसायिक भूखंडों को लेने में किसी ने रुचि नहीं दिखाई है।
झांसी विकास प्राधिकरण ने नौ सितंबर को बेतवा विहार, पीतांबरा नगर, सारंध्रा नगर और वीरांगना नगर आवासीय योजना के तहत 24 भूखंडों के लिए ऑनलाइन ई-नीलामी खोली थी। इसमें कुछ व्यवसायिक और ज्यादातर आवासीय भूखंड शामिल थे। 8 अक्तूबर की शाम 4 बजे तक बोली लगाने का समय दिया गया था। मगर बाद में जेडीए ने 10-10 मिनट समय बढ़ाकर रात 9 बजे तक लोगों को ऑनलाइन बोली लगाने का समय दिया। इनमें से 20 प्लॉटों के लिए लोगों ने बोली लगाई।
विज्ञापन

बेतवा विहार आवासीय योजना स्थित स्कूल अथवा कम्युनिटी सेंटर, वीरांगना नगर आवासीय योजना स्थित एक भूखंड और पीतांबरा नगर आवासीय योजना स्थित दो व्यवसायिक भूखंडों के लिए बोली नहीं लगाई गई। वहीं, 20 भूखंडों की बिक्री से झांसी विकास प्राधिकरण को 10,68,72,500 रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेतवा विहार में 435 वर्ग फुट के प्लाॅट की बोली 4,45,000 रुपये से बढ़कर 13,60,500 रुपये तक पहुंच गई। वहीं, पीतांबरा नगर में 435 वर्ग फुट के प्लॉट की बोली 5,70,000 से शुरू होकर 1565000 रुपये पर समाप्त हुई।


वर्जन..
भूखंडों की ई-नीलामी के जरिये उच्चतम बोलीदाता के पक्ष में आवंटनपत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। असफल आवेदकों के खातों में पंजीकरण राशि वापस कराई जा रही है। - आलोक यादव, उपाध्यक्ष, जेडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed