{"_id":"615613158ebc3e626b5962fc","slug":"jansatta-dal-will-strongly-contest-100-seats-raja-bhaiya-jhansi-news-jhs205576882","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा जनसत्ता दल: राजा भैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा जनसत्ता दल: राजा भैया
विज्ञापन
फोटो...
100 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा जनसत्ता दल: राजा भैया
सब हेड... जनसेवा संकल्प यात्रा लेकर झांसी पहुंचे, अकेले चुनाव लड़ने का दिया संकेत
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जनसेवा संकल्प यात्रा लेकर बृहस्पतिवार की देर शाम झांसी पहुंचे जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी प्रदेश की 100 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। साथ ही उन्होंने साफ किया कि जनसत्ता दल अकेले चुनाव लड़ेगा, किसी पार्टी से गठबंधन नहीं किया जाएगा।
लखनऊ से शुरू हुई जनसेवा संकल्प यात्रा को लेकर बृहस्पतिवार को प्रदेश पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह झांसी पहुंचे। नगर में प्रवेश करने पर पहले उन्होंने सखी के हनुमान मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। इसके बाद उनका काफिला सर्किट हाउस पहुंचा। मार्ग में कई स्थानों पर यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए राजा भैया ने कहा कि 2018 में उन्होंने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का गठन किया था। लेकिन, कोविड के चलते वे निकल नहीं पाए थे। लेकिन, अब पार्टी पूरी तरह से सक्रिय है। प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी जाति-धर्म की राजनीति नहीं की है। ये उनकी पार्टी की भी विचारधारा है। वे जिस भी सरकार में मंत्री रहे, बेहतर काम करके दिया। बृहस्पतिवार को कानपुर में सड़क पर लगे जाम के दौरान शिवपाल सिंह यादव से हुई मुलाकात पर उन्होंने कि वो शिष्टाचार भेंट थी। गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई। उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।