{"_id":"6044fbc18ebc3e59021163ed","slug":"janretar-ki-chingari-se-godam-me-lagi-aag-jhansi-news-jhs190287876","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरेटर की चिंगारी से गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरेटर की चिंगारी से गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
बीकेडी के पास लोहे के गोदाम में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। अमर उजाला
जनरेटर की चिंगारी से गोदाम में लगी आग
झांसी। बीकेडी चौराहा के पास बने एक लोहे के गोदाम में रविवार सुबह जनरेटर की चिंगारी से आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया।
आग से गोदाम में रखा हजारों रुपये का सामान जल गया।
बीकेडी चौराहा निवासी धर्मेंद्र जैन लोहा कारोबारी हैं। घर के पास ही उनका गोदाम बना हुआ है। शनिवार सुबह गोदाम के अंदर रखे जनरेटर को स्टार्ट करते समय अचानक चिंगारी निकलने के बाद आग लग गई। आसपास रखे सामान से धुआं उठने लगा। कर्मचारी कुछ समझ पाते, तभी अचानक धुएं से आग की लपटें उठती देख कर्मचारी सहम गए। पहले सभी ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे बाद आग पर काबू पा सका। इस दौरान गोदाम पर रखा हजारों का सामान जल गया।