{"_id":"5e3c6d908ebc3ee5a46de203","slug":"jan-aushadhi-yojna-failed-in-city-jhansi-news-jhs159423182","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े पंद्रह करोड़ की दवा हर महीने खा रहे झांसी वाले, जेनरिक का हिस्सा महज पचास लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े पंद्रह करोड़ की दवा हर महीने खा रहे झांसी वाले, जेनरिक का हिस्सा महज पचास लाख
Fri, 07 Feb 2020 01:18 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बाशिंदे एक महीने में 15.5 करोड़ से अधिक की दवा खा रहे हैं। इसमें जेनरिक दवाओं का हिस्सा मात्र 50 लाख है। सस्ती होने के बावजूद मरीज इनका लाभ नहीं उठा पा रहे। दवा करोबारियों के अनुसार कमीशन के लालच में डॉक्टर इन्हें लिखते ही नहीं। यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतीय जन औषधि परियोजना का जिले में दम तोड़ने का प्रमाण है।
विज्ञापन
आम आदमी को सस्ता इलाज उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने भारतीय जन औषधि परियोजना शुरू की। इसके तहत जन औषधि केंद्र खोलने के लिए लाइसेंस दिए गए। यहां पर जेनरिक दवाएं बेहद सस्ते मूल्य पर मिलनी शुरू हो गईं। जिले में दो साल में लोगों ने 14 लाइसेंस भी ले लिए।
विज्ञापन
इन दवाओं में डॉक्टरों को कमीशन नहीं मिलता है, इसलिए डॉक्टरों ने जेनरिक दवाएं लिखना शुरू ही नहीं किया। उल्टा सांठगांठ या फिर अस्पताल में ही खुले मेडिकल स्टोर पर मौजूद ब्रांडेड दवाएं ही डॉक्टर मरीजों को लिख रहे हैं। बिक्री न होने पर तीन जन औषधि केंद्र बंद हो गए।
विज्ञापन
कई और बंदी की कगार पर पहुंच चुके हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो हर महीने जिले में 15 करोड़ रुपये से अधिक की ब्रांडेड दवाएं बिक रही हैं। जबकि 11 जन औषधि केंद्रों को मिलकार सिर्फ 50 लाख रुपये की जेनरिक दवाएं बिक पा रही हैं।
जिले में महीने भर में अधिकतम 50 लाख की जेनरिक दवाओं की ही बिक्री हो रही है जबकि बांडेड दवाओं का कारोबार करोड़ों में है।
दिवाकर त्रिपाठी, जन औषधि केंद्र संचालक
दरों में 50 से 90 फीसदी तक का अंतर रुपये में
उपचार दवाओं का नाम (एक पत्ता) जेनरिक मूल्य बाजार मूल्य
मधुमेह ग्रिवलिंक्लामाइड मेटफॉरमिन 10 80
प्रोस्टेट टैमसुलोसिन ड्यूटा स्ट्राइड 24 450
एलर्जी सेट्रिजीन 4 22 से 25
बीपी टेल्मिसर्टन 40 एमजी 10 70 से 80
गेस्ट्रो पैंटोप्राजोल डीएसआर 20 80 से 90
कोलेस्ट्रॉल एटोरवास्टेटिन 6 40
एंटी फंगल क्रीम 26 150
कफ सिरप टर्ब्युटेलीन 24 100
डाइफेनहाइड्रैमीन 13 70-80
एंटीबायोटिक सिप्रोफ्लोक्सासिन 17 50-60
सेफुरॉक्सिम 56 350
आई ड्रॉप मोक्सीफ्लोक्सासिन 12 250
वायरल पेरासिटामोल 5 18-20
खुजली इट्राकोनाजोल 20 138
एंटी फंगल शैंपू कीटोकोनाजोल 52 250