फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jamin ke vivad me adivakta pr fenka tejav

जमीन के विवाद में अधिवक्ता पर फेंका तेजाब

Fri, 28 May 2021 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
jamin ke vivad me adivakta pr fenka tejav
जमीनी विवाद में अधिवक्ता पर फेंका तेजाब
विज्ञापन

झांसी। नवाबाद के कोछाभांवर गांव में एक अधिवक्ता पर पड़ोस के कुछ लोगों ने तेजाब फेंक दिया। तेजाब पड़ने से अधिवक्ता झुलस गए। घायलावस्था में ही वह नवाबाद थाने पहुंच गए। पुलिस उनको उपचार के लिए अस्पताल ले गई। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर दो नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

नवाबाद पुलिस के मुताबिक कोछाभांवर निवासी सुरेश कुशवाहा पेशे से अधिवक्ता हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह गांव में अपने खेत की जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए चार लोगोें ने उनके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। दर्द से बिलबिलाते हुए वह वहीं गिर पड़े जबकि हमलावर मौके से भाग गए। कुछ देर बाद वह खुद नवाबाद थाने पहुंच गए। पीठ पर उनके जले के निशान थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने वहां जांच-पड़ताल की लेकिन, मौके से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया कि पड़ोस के लोगों के साथ उसका जमीनी विवाद चल रहा है। यह मामला अभी राजस्व न्यायालय में है। यह लोग उसे लगातार धमकी दे रहे थे। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने अधिवक्ता के पड़ोस में रहने वाले बाबू सिंह कुशवाहा एवं दीपक कुशवाहा के खिलाफ नामजद जबकि दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के मुताबिक मामले की पड़ताल की जा रही है। घायल अधिवक्ता को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed