फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jal tax will be paid

Jhansi News: नक्शा पास कराने की एवज में चुकाना होगा जल शुल्क

Mon, 02 Jan 2023 11:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Jal tax will be paid
झांसी। अब मानचित्र पास कराने की एवज मेें जल शुल्क भी चुकाना होगा। इस संबंध में शासन ने मंजूरी दे दी है। बोर्ड बैठक में मंजूर होने पर इसे लागू किया जाएगा। अभी तक लखनऊ समेत चुनिंदा प्राधिकरण ही जल शुल्क वसूली करते थे। इस प्रस्ताव के मंजूर होने पर पचास रुपये प्रति मीटर की दर से चुकाना होगा।
विज्ञापन

भवन निर्माण मेें व्यापक पैमाने पर पानी का इस्तेमाल होता है। अधिकांश मामलों में अनियमित कनेक्शन से पानी का इस्तेमाल होता है। इसको देखते हुए सरकार ने पूरे प्रदेश में जल शुल्क लागू करने का फैसला किया है। इसके अंतर्गत जल शुल्क नियमावली-2022 को मंजूरी दी गई। ले आउट प्लान के मुताबिक जल शुल्क भूमि के कुल क्षेत्रफल के आधार पर देना होगा। बहुमंजिला भवन निर्माण पर सभी तलों एवं बेसमेंट शामिल करते हुए कुल क्षेत्रफल पर शुल्क लिया जाएगा। जल शुल्क की दरें हर साल एक अप्रैल को पुनरीक्षित होंगी। जल शुल्क की राशि 10 लाख रुपये होने पर एक मुश्त ली जाएगी जबकि शेष रकम के बराबर किस्त बनाकर उनकी वसूली होगी। इसके लिए नौ प्रतिशत ब्याज लिया जा सकेगा। जेडीए अफसरों का कहना है कि मंजूरी के लिए इसे बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम को नहीं चुकाया मलवा शुल्क
जेडीए मलवा शुल्क के तौर पर भी भवन स्वामियों से मोटी रकम वसूल करता है। नियमों के मुताबिक निर्धारित समय के भीतर यह रकम नगर निगम को हस्तांतरित कर देना चाहिए लेकिन, पिछले काफी समय से यह पैसा नगर निगम के खाते में नहीं भेजा गया है। पार्षद भी इस मामले को लेकर कई बार हंगामा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed